{"_id":"60de038e8ebc3ec770067bd9","slug":"conflict-by-leopard-in-berhinag-pithoragarh-news-hld4297212100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड़ीनाग के छलौड़ी में तेंदुए के हमले में ग्रामीण घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड़ीनाग के छलौड़ी में तेंदुए के हमले में ग्रामीण घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। छलौड़ी गांव में मवेशियों को चराने गए एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया। पास में घास काट रही महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भागा। घायल ग्रामीण का सीएचसी बेड़ीनाग में उपचार चल रहा है।
छलौड़ी गांव निवासी प्रताप राम बृहस्पतिवार को गांव के पास जंगल में मवेशी चराने गए थे। इसी दौरान घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।
उन्होंने तेंदुए का मुकाबला कर मदद के लिए ग्रामीणों को पुकारा। पास में घास काट रहीं महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
कमलेश कुमार, पवन कुमार, हरीश मनराल, बहादुर राम, सूरज कुमार ने घायल प्रताप को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। तेंदुए के हमले से प्रताप के सिर और कमर में घाव हो गए हैं।
डॉ. संदीप ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। वन रेंजर चंदा महरा ने प्रताप की कुशलक्षेम पूछकर शीघ्र मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान संतोष पंत ने पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़क होने के कारण घायल को पैदल लाए सड़क तक
बेड़ीनाग। छलौड़ी के ग्रामीण खस्ताहाल सड़क से परेशान हैं। ढनौली-सानीखेत सड़क के लिए पहाड़ कटिंग के सात साल बाद भी डामरीकरण न होने के कारण कई जगह गड्ढे बने हैं।
ग्रामीण कमलेश कुमार ने बताया कि खराब सड़क होने के कारण 108 वाहन नहीं आ पाया। इस कारण निजी वाहन से घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उन्होंने कहा कि लोनिवि, स्थानीय विधायक को सूचित करने के बाद भी सड़क ठीक नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।