{"_id":"688a53516cb5a838360b4a6c","slug":"condolence-in-chaudas-area-due-to-the-news-of-death-of-narendra-singh-posted-in-ssb-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-130866-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एसएसबी में तैनात नरेंद्र सिंह की मौत की सूचना से चौदास क्षेत्र में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एसएसबी में तैनात नरेंद्र सिंह की मौत की सूचना से चौदास क्षेत्र में शोक
Wed, 30 Jul 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
एसआई नरेंद्र सिंह (फाइल फोटो)।
धारचूला (पिथौरागढ़)। एसएसबी की 62वीं वाहिनी भिनगा के भरथा सीमा चौकी पर तैनात धारचूला तहसील के जयकोट निवासी एसआई नरेंद्र सिंह की मौत हो गई है। नरेंद्र की आकस्मिक मृत्यु की सूचना मिलते ही पूरे चौदास क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। परिजन पार्थिव शरीर लेने रवाना हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जयकोट गांव निवासी नरेंद्र सिंह एसएसबी की 62वीं वाहिनी भिनगा जिला श्रावस्ती (यूपी) में तैनात थे। बुधवार सुबह नरेंद्र सिंह की बैरक से गोली चलने की आवाज आई। जब वहां मौजूद कार्मिक बैरक में पहुंचे तो नरेंद्र सिंह अपने बिस्तर पर पड़े हुए थे और उनके मुंह से खून निकल रहा था। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भिनगा ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटन की सूचना एसएसबी के अधिकारियों की ओर से उनके परिजनों को दी गई। नरेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी पूर्णिमा देवी, तीन पुत्रियां वंदना, रवीना, गीतांजलि और एक बेटा गौरव है। पत्नी गांव में ही रहती हैं। नरेंद्र सिंह के निधन की सूचना से परिजन गहरे सदमे में हैं। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार श्रावस्ती के लिए रवाना हो गए हैं। उनका पार्थिव शरीर जयकोट गांव लाया जाएगा।