फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Competition of dishes made from Shri Anna held in Dooni

Pithoragarh News: दूनी में हुई श्री अन्न से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता

Wed, 29 Nov 2023 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 29 Nov 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Competition of dishes made from Shri Anna held in Dooni
पिथौरागढ़। कृषि विज्ञान केंद्र पिथौरागढ़ की ओर से गंगोलीहाट के दूनी में श्री अन्न (मोटे अनाज) से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक स्वाति गर्ब्याल की उपस्थिति में गांव की 20 महिलाओं ने मडुवा से बने बिस्किट, लड्डू, कचौड़ी, हलवा और झंगोरा (मादिरा) से बनी खीर, सेल और पुवे के साथ प्रतिभाग किया। इनमें से पांच महिलाओं को प्रथम स्थान पर रहने पर केंद्र की ओर से प्रमाण पत्र और गोबर संग्राहक दिया गया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक बहुगुणा ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए मोटे अनाज के फायदे बताए। प्रतियोगिता में ग्राम प्रधान, आशा कार्यकर्ता, समूह की हेड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और बुजुर्ग महिलाओं ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed