{"_id":"57bf22754f1c1ba24bd4f09a","slug":"compensate-the-damage-caused-by-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से हुए नुकसान का मुआवजा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से हुए नुकसान का मुआवजा दो
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Thu, 25 Aug 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
मुआवजा देने की मांग पर ज्ञापन देते जयकोट के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत गस्कू से जयकोट होते हुए कुरीला मोटर मार्ग निर्माण में काफी किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाने और मनमाने तरीके से कटिंग कार्य कराने का आरोप लगाया है। साथ ही एसडीएम से मुआवजा देने की मांग की हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य मंजुला बुदियाल और प्रधान चंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क निर्माण के दौरान विभागीय लापरवाही के चलते ठेकेदारों द्वारा भारी संख्या में किसानों की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया गया, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं दिया गया। भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल ने आरोप लगाया कि रोड कटिंग में तय अलायमेंट से हटकर मनमाने तरीके से कटिंग का कार्य किया गया और चट्टान को छोड़कर खेत काटे जा रहे हैं, इससे सड़क का लिंक नहीं बन पा रहा है और पूरे गांव में भूस्खलन का खतरा बना है। गरीब किसानों के माल्टा, संतरा आदि के फलदार पौधे बर्बाद हो रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एसडीएम से किसानों को मुआवजा देने की मांग करते हुए बची फसल कटने तक निर्माण कार्य रोेकने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना हैं कि यदि सात दिन के अंदर नुकसान का आकलन नहीं किया जाता है और मुआवजा देने के लिए कार्रवाई नहीं होती है तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में द्रोपदी देवी, हयात सिंह, विमला देवी, नंदा देवी, गोपाल सिंह, परम सिंह, भूपेंद्र सिंह, जीवन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन