फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Commuters inconvenienced by traffic jam near Banbasa railway crossing

Pithoragarh News: बनबसा रेल फाटक के पास जाम लगने से राहगीर परेशान

Sat, 19 Sep 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 19 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Commuters inconvenienced by traffic jam near Banbasa railway crossing
बनबसा (चंपावत)। नगर के रेलवे फाटक के पास आए दिन लगने वाले जाम से राहगीर परेशान हैं। रेलवे फाटक के दोनों ओर लगने वाले सब्जी, फलों के ठेलों के कारण भी सड़क पर जाम लग रहा है। रेलगाड़ियों के आवागमन के दौरान फाटक बंद होने से भी लंबे समय के लिए फाटक पर जाम लगना आम बात हो गई है।
विज्ञापन

बनबसा रेलवे फाटक के पास सड़क किनारे लगने वाले ठेलों के कारण जाम लगने से वहां सामान्य आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं रेलगाड़ियों के आवागमन से फाटक बंद होने के कारण भी जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि रेलवे फाटक पर जाम लगने से स्कूली बच्चों, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों के अलावा ग्रामीणों और नेपाल आवागमन करने वालों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, महामंत्री अभिषेक गोयल, उपाध्यक्ष आशीष गर्ग, कोषाध्यक्ष कमल गुप्ता के अलावा जनप्रतिनिधियों ने रेलवे फाटक के समीप सड़क पर का अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed