{"_id":"655ce506b725b1c8a90f066d","slug":"community-libraries-will-be-built-in-panchayats-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-7117-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पंचायतों में बनेंगे सामुदायिक पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पंचायतों में बनेंगे सामुदायिक पुस्तकालय
Tue, 21 Nov 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 21 Nov 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
देहारदून में पंचायती राज विभाग के प्रशिक्षण में जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया को सम्मानित करते संयु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पंचायती राज विभाग मुनस्यारी के गांवों में सामुदायिक पुस्तकालय की अवधारणा से प्रेरणा लेकर प्रदेश के अन्य पंचायतों को इससे प्रेरणा लेने के लिए विशेष प्रस्ताव बनाएगा। पंचायती राज विभाग की ओर से देहरादून के आईआरडीटी सभागार में हुए एक कार्यक्रम में मुनस्यारी स्थित सरमोली क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया को सामुदायिक पुस्तकालय के लिए सम्मानित किया गया।
मर्तोलिया ने चार साल के कार्यकाल में जिला पंचायत बोर्ड से सात पुस्तकालयों के लिए 35 लाख रुपये स्वीकृत कराकर पंचायतों को नई राह दिखाई है। उन्होंने सामुदायिक पुस्तकालय की अवधारणा पर व्याख्यान दिया।
कहा कि यह पुस्तकालय बच्चों को उनके गांव और विद्यालय जाकर पढ़ने के लिए प्रेरित करता है। विभिन्न विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को अपनी कक्षा में अच्छे अंक लाने पर सम्मानित भी किया जाता है। वर्ष भर पुस्तकालय को जीवंत रखने के लिए सात पृष्ठों का आधार पत्र भी बनाया गया है।
विज्ञापन
पुस्तकालय में सरकारी सेवा ही नहीं स्वरोजगार के लिए भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया जाता है। उन्होंने बताया कि उनके जिला पंचायत वार्ड के ग्राम सभाओं की बैठकों में रेखीय विभाग की शत-प्रतिशत उपस्थिति रहती है। इस मौके पर संयुक्त निदेशक राजीव त्रिपाठी, उपनिदेशक मनोज तिवारी, डीपीआरओ डॉ. पूनम पाठक आदि मौजूद रहे।