{"_id":"6480bbcc927a5113bb002ee6","slug":"communication-service-will-start-soon-in-frontier-village-kuti-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-316-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सीमांत गांव कुटी में जल्द शुरू होगी संचार सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सीमांत गांव कुटी में जल्द शुरू होगी संचार सेवा
Wed, 07 Jun 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 07 Jun 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।
पिथौरागढ़। चीन सीमा पर 11,500 फुट की ऊंचाई पर बसे सीमांत गांव में जल्द फोर जी संचार सेवा शुरू होगी। जीओ संचार कंपनी ने मोबाइल टावर लगाने के लिए सामान पहुंचाना शुरू कर दिया है। यहां संचार सेवा शुरू होने से जवानों और पर्यटकों को संचार सुविधा मिलेगी।
जीओ कंपनी ने धारचूला विकासखंड के 10 500 फुट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी गांव में मोबाइल टावर लगाने का 50 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है। 11 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित नाभी गांव में भी मोबाइल टावर लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके अलावा सीमांत पर बसे कुटी गांव में भी मोबाइल टावर लगाने के लिए सामान पहुंचाना शुरू कर दिया है।
तीनों स्थानों पर 15 दिन से लेकर डेढ़ माह तक मोबाइल टावर लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा। तीनों स्थानों पर मोबाइल टावर लगने से सीमांत के गांवों से सूचना का आदन-प्रदान करना आसान हो जाएगा। यहां मोबाइल टावर लगने से चीन सीमा से लगे सात गांव बूंदी, गर्ब्यांग, नपलच्यू, रोगकांग, गुंजी, नाभी, कुटी के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
पर्यटकों और सेना के जवानों को मिलेगी राहत
पिथौरागढ़। चीन सीमा पर संचार सुविधा सही होने के बाद सूचना का आदन-प्रदान आसानी से हो सकेगा। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत कार्य शुरू हो पाएंगे। इसके अलावा सीमा पर दिन-रात मुस्तैद रहने वाले जवानों को अपने परिजनों से बातचीत करने में भी आसानी होगी। वर्तमान में वी-सैट से इन गांवों में संचार सेवा चल रही है लेकिन वी-सैट से अधिक लोगों के जुड़ने के बाद सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर पाते हैं। इससे दिक्कतें होती हैं। मोबाइल टावर लगने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों और सेना के जवानों को भी राहत मिलेगी। संवाद
इनसेट
नेपाल पहले ही लगा चुका है अपने गांवों में मोबाइल टावर
पिथौरागढ़। नेपाल ने भले ही अपने सीमांत गांव छांगरू और तिंकर के लिए सड़क का निर्माण कार्य न किया हो लेकिन उसने अपने सीमांत गांवों में पहले ही मोबाइल टावर स्थापित कर संचार सेवा शुरू कर दी है। नेपाल के छांगरू और तिंकर गांव में मोबाइल टावर का लाभ नेपाली नागरिक ही नहीं बल्कि भारतीय लोग भी उठा रहे हैं। संवाद
कोट
सीमांत में संचार सेवा को ठीक करने के लिए मोबाइल टावर स्थापित किए जा रहे हैं। कंपनी को जल्द से जल्द टावर का निर्माण कार्य पूरा कर सेवा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। - रीना जोशी, डीएम, पिथौरागढ़।