फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Communicating energy in the Congress, fireworks

कांग्रेसियों में हुआ ऊर्जा का संचार, आतिशबाजी की

Wed, 12 Dec 2018 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 12 Dec 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
Communicating energy in the Congress, fireworks
पिथौरागढ़ तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत के बाद जश्न मनाते यूथ कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए।

विज्ञापन


सिल्थाम चौराहे पर एकत्र कांग्रेसियों ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत किया है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने तीनों राज्यों में कांग्रेस को मिली जीत का श्रेय पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया। प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी और निर्मल लोहिया ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का विजय रथ दिल्ली कूच करेगा। इस दौरान मुकेश पंत, बहादुर सामंत, शुभम बिष्ट, सुरेंद्र कुुमार, जीवन चंद्र जोशी, मनोज पांडेय, बहादुर सामंत, शुभम बिष्ट, करन सिंह, मनोज महर, आनंद धामी, कमल भंडारी, पारस सिंह, दीपक सामंत, कमलेश कसनियाल, नीरज जोशी, जगत महर, संजय सिंग्वाल, श्याम सिंह, ऋषभ कल्पासी आदि थे।
विज्ञापन


गंगोलीहाट। यहां भी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। ब्लॉक अध्यक्ष हयात सिंह बोरा ने कार्यकर्ताओं से अभी से लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। इस दौरान बृजेश जोशी, केशर सिंह, मोहन बोरा, मनोज मेहरा, मनोज लाल साह, प्रकाश, राम सिंह मेहरा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed