फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Commendable initiative: trust in government schools, so get your child admitted in government school

सराहनीय पहल : सरकारी स्कूलों पर हो भरोसा, इसलिए अपने बच्चे का सरकारी स्कूल में कराया दाखिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Commendable initiative: trust in government schools, so get your child admitted in government school
अपने पुत्र के साथ जीआईसी देवलथल के प्रधानाचार्य। - फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। जहां एक ओर लोगों का सरकारी स्कूलों से मोह भंग होता जा रहा है, वहीं जीआईसी देवलथल के प्रधानाचार्य ने अपने बच्चे को निजी स्कूल से निकालकर जीआईसी देवलथल में प्रवेश दिलाकर सराहनीय कदम उठाया है। उनका कहना है कि लोग सरकारी स्कूलों पर भरोसा जता सकें, इसलिए उन्होंने अपने खुद के बच्चे को सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाया है। उनका कहना है कि उनके स्कूल में निजी स्कूलों से अधिक योग्य शिक्षक हैं।
विज्ञापन

देवलथल में अटल उत्कृष्ट जीआईसी के प्रधानाचार्य कुंदन सिंह धामी ने अपने पुत्र हिमांश सिंह धामी को जीआईसी देवलथल में छठी कक्षा में प्रवेश दिलाया है। उनकी पत्नी हेमा धामी भी इसी इंटर कालेज में अंग्रेजी विषय पढ़ातीं हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि उनके विद्यालय में निजी स्कूलों से अधिक योग्य शिक्षक हैं। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों को सरकारी विद्यालयों में बच्चों को दाखिला दिलाकर सरकारी स्कूलों पर भरोसा जताना चाहिए।
विज्ञापन

धामी ने बताया कि जीआईसी देवलथल मे हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम से शिक्षण कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा है। इससे शिक्षकों पर अतिरिक्त भार तो पड़ रहा है लेकिन बच्चों के भविष्य को लेकर यह करना जरूरी है। स्कूल में बच्चों को ऑडियो, वीडियो के माध्यम से भी पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का इतिहास पहले से अच्छा रहा है। विद्यालय ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed