फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Commanding Officer Scope,pithoragarh

कमांडिंग आफीसर को घेरा

Fri, 22 May 2015 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 22 May 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
Commanding Officer Scope,pithoragarh
 ग्राम पंचायत अजेड़ा के भरपाटी तोक में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से लगाए जा रहे हॉटमिक्स प्लांट का काम शुक्रवार को ग्रामीणों ने रुकवा दिया। आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंचे बीआरओ के कमांडिंग आफीसर जोगेंदर सिंह का घेराव कर दिया। लोगों का कहना है कि लगातार विरोध के बाद भी बीआरओ अपनी जिद पर अड़ा हुआ है।
विज्ञापन

भरपाटी तोक में बीआरओ ने हॉटमिक्स प्लांट लगाने की सामग्री रख दी है। एक सप्ताह से लोग इसका विरोध कर रहे हैं। लोगों का तर्क है कि प्लांट लगने से पर्यावरण प्रदूषित होगा और प्राकृतिक जनस्रोत सूख जाएंगे। गांव के लोगों का कहना है कि बीआरओ ने इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली है। आक्रोशित लोगों ने हॉटमिक्स प्लांट लगाने का काम बंद करा दिया। कहा कि इस स्थान पर किसी भी सूरत में प्लांट नहीं लगेगा।
विज्ञापन

लोगों के विरोध को देखते हुए वार्ता के लिए पहुंचे बीआरओ के कमांडिंग आफीसर जोगेंदर सिंह को लोगों ने खरीखोटी सुनाई। उनका घेराव कर दिया। कमांडिंग आफीसर ने कहा कि अब यह मामला जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में ही सुलझेगा। हॉटमिक्स प्लांट लगाकर धारचूला तक की सड़क पर हॉटमिक्स किया जाना है। ग्रामीणों के समर्थन में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य किशन सिंह भंडारी ने कहा कि बीआरओ के अफसरों को जिद छोड़नी चाहिए और गांव के लोगों की ओर से उठाए गए मुद्दे पर गौर करना चाहिए। घेराव करने वालों में सरपंच त्रिलोक सिंह, पार्वती देवी, शीला देवी, देवकी देवी, जानकी देवी, दीपा देवी, कमला देवी, कुंडल सिंह, गोविंद सिंह, राजेंद्र खोलिया, लक्ष्मण सिंह, धरम सिंह, खुशाल सिंह, दीपक सिंह, प्रकाश सिंह, ज्ञान सिंह, दिगंबर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed