पिथौरागढ़। सल्मोड़ा में चल रही वॉलीबाल प्रतियोगिता की चैंपियनशिप पिथौरागढ़ महाविद्यालय ने जीत ली है।
शनिवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल सल्मोड़ा की टीम और महाविद्यालय की टीम के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि विधायक चंद्र पंत ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। महाविद्यालय की टीम ने 3-1 से सेट वॉलीबाल मैच जीतकर खिताब पर तीसरी बार कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में इंद्र चौहान को मैन ऑफ द मैच, पंकज जिमिवाल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उदयमान खिलाड़ी का पुरस्कार पंकज गुर्रे को दिया गया। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पंत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमेश महर, सौरव पंत, गिरीश जोशी, किरन महर, महेश चुफाल आदि मौजूद थे।