फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CM serious

आदेश हवा में उड़ाने के मामले में मुख्यमंत्री गंभीर

Wed, 24 Jun 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 24 Jun 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन

बंद सड़क को तत्काल खोलने के आदेशों को हवा में उड़ाने के साथ ही ग्रामीण पंचायतों के सदन क्षेत्र पंचायत की अवमानना के मामले को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने काफी गंभीरता से लिया है। वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री के सामने मामला उठाया है। इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री के आदेश का क्यों पालन नहीं हुआ यह भी देखा जा रहा है। अमर उजाला ने 24 जून के अंक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। खबर छपने के बाद पीएमजीएसवाई डिवीजन हरकत में तो आया है, लेकिन लंबे समय से बंद पड़ी गूटी को जाने वाली सड़क को खोलने का काम बुधवार को भी प्रारंभ नहीं हुआ है?

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 16 जून को मुनस्यारी की क्षेत्र पंचायत की बैठक में शिरकत की थी, जिसमें मुनस्यारी की कनिष्क ब्लाक प्रमुख देवकी देवी ने बांसबगड़ से गूटी जाने वाली सड़क लंबे समय से बंद होने का मामला उठाया। उन्होंने अपने विधायक प्रदेश के सीएम को बताया कि सड़क बंद होने से इलाके के लोगों को 9 किमी पैदल चलना पड़ रहा है, डोली में असहाय और बीमार लोगों को लाना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने सड़क को तत्काल खोलने के निर्देश अधिकारियों को दिए, लेकिन सड़क नहीं खुली।
विज्ञापन


मंगलवार को देवकी देवी ने सड़क नहीं खुलने का मामला विधायक (सीएम) प्रतिनिधि हीरा चिराल के सामने उठाया। चिराल ने मुख्यमंत्री के ओएसडी डा. संजय और उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी के माध्यम से सदन और मुख्यमंत्री की अवमानना के इस मामले को मुख्यमंत्री के सामने उठाया। धामी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। उधर, देवकी देवी ने फोन पर बताया कि सड़क खोलने का काम बुधवार को भी शुरू नहीं हुआ है। विभाग के लोग सड़क खोलने के लिए दूसरे स्थान से मशीन लाने की बात जरूर कर रहे हैं। बताया कि 9 किमी लंबी सड़क  पिछले 22 दिन से बंद होने से इलाके के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईई को पता ही नहीं है कब से बंद है सड़क
पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल से फोन पर गूटी सड़क के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि खुल गई होगी, फिर कहा बुधवार से ही सड़क खोलने का काम शुरू हुआ है। सड़क कब से बंद थी के सवाल पर ईई ने असहजता से कहा कि 2-3 दिन से? जब उनसे कहा गया कि उसी क्षेत्र की रहने वाली मुनस्यारी की कनिष्क ब्लाक प्रमुख और विधायक प्रतिनिधि सड़क को बंद बता रहे हैं। सीएम ने सड़क खोलने के आदेश दिए थे, तो ईई ने सड़क कब से बंद थी, खुली या नहीं पता करके बताता हूं, कहकर फोन काट दिया। वहीं इस मामले में विधायक प्रतिनिधि हीरा चिराल ने जिलाधिकारी सुशील कुमार से बात की। डीएम ने पीएमजीएसवाई के अभियंताओं को सड़क खोलने के आदेश देने की बात कही। चिराल ने कहा कि सड़क खोलने का काम शुरू न होने की जानकारी सीएम कार्यालय को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed