Pithoragarh: व्यास घाटी के अंतिम गांव कुटी पहुंचे सीएम, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं; इस अंदाज में हुआ स्वागत
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश में योग और पूजा अर्चना करने के बाद सड़क मार्ग से गूंजी आते समय व्यास घाटी का अंतिम ग्राम पंचायत कुटी में उतरकर ग्रामीणों की समस्या सुनी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश में योग और पूजा अर्चना करने के बाद सड़क मार्ग से गूंजी आते समय व्यास घाटी का अंतिम ग्राम पंचायत कुटी में उतरकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। इस दौरान कुटी निवासी नारायण सिंह कुटियाल ने गांव की विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखी। सीएम धामी ने ग्रामीणों की समस्या सुनी और समाधान करने का आश्वासन भी दिया।
योग दिवस पर व्यास वैली के ज्योलिंकांग स्थित आदि कैलाश 14500 फुट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सातवी वाहिनी आईटीबीपी, सेना और विभागीय अधिकारियों व स्थानीय लोगों के साथ योग की विभिन्न क्रिया की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सांसद अजय टम्टा,विधायक हरीश धामी ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी बीजेपी जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के साथ बीजेपी कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, मुख्यमंत्री ने रं समाज के पारंपरिक वेशभूषा बेठोलो (पगड़ी) और रंगा पहकर पुजारी गोपाल कुटियाल, वीरेंद्र कुटियाल और रमेश कुटियाल के साथ मिलकर शिव पार्वती मंदिर में पूजा अर्चना की।
ये पढ़ें- Yoga Day: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश में किया योग, साथ नजर आए ITBP अधिकारी-जवान; देखें तस्वीरें
ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने मुख्यमंत्री से दारमा, चौदास के शेष अन्य गांवों को वाइब्रेट विलेज से जोड़ने, संचार सुविधा को हर गांव तक पहुंचाने, भारत चीन व्यापार को शुरू करने, रोंगकोंग गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने और पुल निर्माण सहित पूर्व में हेली सेवा का विरोध कर रहे दो युवाओं पर दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग की। नृप गर्ब्याल के नेतृत्व में सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल, पूर्व प्रधान अर्चना गुंज्याल, जसमा गुंज्याल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर भारत चीन व्यापार सुचारु करने की मांग की। मुख्यमंत्री के विभिन्न कार्यक्रम में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, डीएम रीना जोशी, एसडीएम मनजीत सिंह, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश धामी, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र बुदियाल, हरीश गुंज्याल, योगेश गर्ब्याल, नाइस हयांकी, दीपक रोंकली, कृष्णा गर्ब्याल, पूर्व अध्यक्ष अशोक नबियाल, संदीप बोरा आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.