फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CM inspected Saras Bazaar in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में सीएम ने किया सरस बाजार का निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
CM inspected Saras Bazaar in Pithoragarh
पिथौरागढ़ में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सरस बाजार टकाना में महिला उत्पादों की जानकारी लेते। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिला मुख्यालय में सरस बाजार टकाना का निरीक्षण किया। सीएम ने एनयूएलएम योजना के तहत संचालित टकाना टी कैफे एवं आईएलएसपी, एनआरएलएम से संचालित हिलांस आउटलेट, ऐपण कला केंद्र में महिला समूहों की आजीविका संवर्द्धन गतिविधियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

शनिवार को सीएम ने निरीक्षण के दौरान समूह की महिलाओं से वार्ता कर समूह के कार्यों, व्यावसायिक गतिविधियों, होने वाले लाभ के बारे में जानकारी ली। इस दौरान समूह की महिलाओं ने बताया कि वह मुनस्यारी राजमा, गंदराणी, काले, सफेद भट्ट, अचार, जूस, चावल, मसाले, गहत की दाल, हथकरघा उत्पाद आदि ग्रामीण उत्पादों का विपणन कर रही हैं। अभी समूह लाभ में है। सीएम ने महिला समूहों के कार्यों की सराहना की। कहा कि एक ही छत के नीचे जनता को इतने उत्पाद मिलना सुखद है। इसका महिला समूहों, उत्पादकों और ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, गंगोलीहाट मीना गंगोला, राज्यमंत्री शमशेर सिंह सत्याल, फकीर राम, अध्यक्ष केएमवीएन केदार जोशी, आयुक्त कुमाऊं अरविंद ह्यांकी, आईजी अजय रौतेला, डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, विशेष सचिव मुख्यमंत्री डॉ. पराग मधुकर धकाते, जिलाध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र वल्दिया, डीएफओ विनय भार्गव, एडीएम आरडी पालीवाल, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed