फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CM arrives with full preparation in the meeting of the officer

सीएम की बैठक में पूरी तैयारी के साथ पहुंचें अफसर

Tue, 18 Apr 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 18 Apr 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
CM arrives with full preparation in the meeting of the officer
मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी बैठक लेते डीएम सी रविशंकर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 20 अप्रैल को यहां निरीक्षण भवन में जनता से भेंट कार्यक्रम और विकास भवन में अधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने मंगलवार को यहां आयोजित बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बैठक में पूरी तैयारी के साथ पहुंचें। यदि कोई समस्या सीएम के सामने रखी जाती है तो उसका मौके पर ही समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री के प्रथम दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम के लिए पंजीकरण स्टाल लगाया जाएगा। लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि हेलीपैड से निरीक्षण भवन तक की सड़क को दुरुस्त बनाया जाए। बैरिकेडिंग, मंच, पंडाल आदि की व्यवस्था लोनिवि को करनी होगी। यह भी कहा गया कि जितनी भी योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास मुख्यमंत्री को करने हैं उनके शिलापट तैयार कर लिए जाएं। सीएम के भ्रमण के लिए सीडीओ आशीष चौहान को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


निरीक्षण भवन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एडीएम मोहम्मद नासिर संभालेंगे। बेड़ीनाग के एसडीएम विवेक प्रकाश सुरक्षा व्यवस्था का तालमेल बनाएंगे। डीडीहाट के तहसीलदार अर्जुन टम्टा हेलीपैड मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात रहेंगे। अन्य अधिकारियों को भी इसी तरह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम का आधिकारिक कार्यक्रम पहुंचा
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का 20 अप्रैल को जिला भ्रमण का आधिकारिक कार्यक्रम पहुंच गया है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि मुख्यमंत्री 20 अप्रैल को सुबह 10.45 बजे नैनीसैनी हवाईपट्टी पर उतरेंगे। वहां से सीधे लोनिवि निरीक्षण भवन जाएंगे। वहां पर 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक जनता से भेंट कार्यक्रम होगा। उसके बाद वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। अपरान्ह 2 बजे से मुख्यमंत्री विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 3.30 बजे कुमौड़ अनुसूचित जाति बस्ती में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपरान्ह 4.10 बजे मुख्यमंत्री यहां से देहरादून लौट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed