फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Clouds again, disappointed

बादलों ने फिर किया निराश

Wed, 06 Apr 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/अस्कोट Updated Wed, 06 Apr 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Clouds again, disappointed
मौसम - फोटो : अमर उजाला

मौसम ने एक बार फिर से लोगों को निराश कर दिया। बुधवार सुबह घने बादलों को देखकर ऐसा लग रहा था कि जमकर बारिश होगी, लेकिन जिला मुख्यालय में सुबह 11 बजे हल्की बौछारें गिरने के बाद मौसम एकदम साफ हो गया। हालांकि, बौछारें गिरने से तापमान में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन फिर मौसम सामान्य हो गया।

विज्ञापन


मुनस्यारी में सुबह के समय हल्की बारिश हुई। इस दौरान पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा की चोटियों पर हिमपात हुआ। मुनस्यारी में अचानक ठंड का असर बढ़ गया है। बुधवार को यहां का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अस्कोट में सुबह हल्की बारिश हुई। घनघोर बादलों को देखकर लग रहा था कि जमकर बारिश होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि इस मौसम में होने वाली बारिश से किसानों को नुकसान ही झेलना होगा, क्योंकि अब गेहूं, मसूर की फसल पकने लगी है। बारिश से पकी फसल खराब हो जाएगी। जिले के अन्य स्थानों पर भी सिर्फ बूंदाबांदी के बाद मौसम सामान्य हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed