{"_id":"6519aed980dcc1f1c703ed27","slug":"cleanliness-campaign-runs-from-pithoragarh-to-dharchula-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-5282-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से धारचूला तक चला स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से धारचूला तक चला स्वच्छता अभियान
Sun, 01 Oct 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में सफाई करते सांसद अजय टम्टा और अन्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला/झूलाघाट/डीडीहाट। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से एक दिन पूर्व स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत प्रशासन की ओर से सांसद अजय टम्टा के नेतृत्व में वरदायिनी मंदिर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया।
सांसद टम्टा ने कहा कि यदि हर व्यक्ति स्वयंसेवक की भावना से यह सोचते हुए कि मैंने गंदगी फैलाई है और मैं ही इसे साफ करूंगा से कार्य करेगा तो निश्चित रूप से हमारा क्षेत्र साफ रहेगा। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इससे पूर्व डॉ. गुरुकुलानंद सरस्वती ने स्वच्छता संबंधी शपथ भी दिलाई। वहां रानीखेत के विधायक प्रमोद नैनवाल, एडीएम शिवकुमार बरनवाल, डीडीओ रमा गोस्वामी, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य, एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी अजय कुमार पांडे, आईटीबीपी से एसआईजीडी मदनपाल सिंह आदि थे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में गांधी चौक से सिल्थाम चौराहे तक सफाई अभियान चलाया। वहां पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, गणेश भंडारी, वीरेंद्र बोहरा, राकेश देवलाल आदि थे। केंद्रीय विद्यालय में चले अभियान में प्रधानाचार्य भुवन चंद्र जोशी, ओझा, पूर्व प्रधान रघुवर बिष्ट आदि थे। उधर केंद्रीय विद्यालय धारचूला में मुख्य अतिथि सीआईएसएफ के निरीक्षक रोबिन हिलरी, शैलेष चंद्रा, नंदन राम, प्राचार्य राहुल देव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
एनडीआरएफ 15वीं वाहिनी के सेनानी सुदेश कुमार दराल के नेतृत्व में टीम ने गोठी में सफाई अभियान चलाया। वहां टीम कमांडर लविश यादव, गणेश जोशी, पूरन सिंह, पुष्कर आदि जवान मौजूद रहे। पिथौरागढ़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर से बुंगाछीना में सफाई अभियान चलाया गया। उधर झूलाघाट में जिपं सदस्य निर्मला महर, प्रधान मजिरकांडा किरन भट्ट, एसएसबी निरीक्षक निरंजन हरदर, व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश जोशी ने लोगों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया।
इसके अलावा पिथौरागढ़ कैंपस में एनसीसी, एनएसएस और रोवर रेंजर ने सफाई की। एनसीसी 80 यूके बटालियन के कैडेट ने सीएचएम बिक्रम सिंह के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक नगर में किया। आईटीबीपी 14वीं वाहिनी जाजरदेवल में सेनानी हरेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में जवानों ने सफाई की। इसके अलावा मानस एकेडमी के बच्चों ने पूर्व कुलपति एसएसजे विवि अल्मोड़ा प्रो. एनएस भंडारी, मानस एकेडमी के चेयरमैन डॉ. अशोक पंत के नेतृत्व में सफाई की गई। डीडीहाट में सातवीं वाहिनी आईटीबीपी में सेनानी प्रेमेंद्र सिंह के नेतृत्व में मिर्थी बाजार, नारायणनगर में सफाई की गई। वहां उपसेनानी शेर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद