फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Clean the dirt, the police returned empty handed

गंदगी साफ, पुलिस लौटी खाली हाथ

Sat, 17 Feb 2018 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 17 Feb 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
Clean the dirt, the police returned empty handed
पिथौरागढ़ में जल संस्थान द्वारा लगाया गया चेतावनी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

ठुलीगाड़ प्रदूषित पेयजल मामले की जांच में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। कई दिन गुजरने के बाद पुलिस ने प्रदूषित पानी का सैंपल लेने की जहमत नहीं उठाई। लगातार बढ़ते दबाव और मंत्री की सख्ती के बीच शनिवार को पुलिस सैंपल लेने पहुंची, लेकिन गंदगी साफ होने के कारण पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।

विज्ञापन


ठुलीगाड़ पेयजल योजना में सैन्य अस्पताल के सीवरेज निकासी मामले में जल संस्थान की ओर से ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले की विवेचना में प्रदूषित जल के सैंपल लिए जाने थे। नियमानुसार इसकी जांच प्रयोगशाला में कराई जानी थी, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने सैंपल नहीं लिए। शनिवार को अचानक पुलिस की एक टीम ठुलीगाड़ सैंपल लेने पहुंची, लेकिन पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। दरअसल गंदगी मिलने के बाद जल संस्थान कई बार गधेरे और पंपिंग योजना की सफाई कर चुका है। ऐसे में अब पुलिस और जल संस्थान के पास प्रदूषित जल का सैंपल नहीं है। फिलहाल प्रदूषित जल का कोई सबूत मौजूद नहीं है। ऐसे में ठेकेदार के खिलाफ मुकदमे की विवेचना प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन


जांच के सिलसिले में प्रदूषित जल का सैंपल लिया जाना था। इस मामले में विवेचक की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। -शेखर चंद्र सुयाल, सीओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संस्थान प्रदूषित जल की जांच करा चुका है। अब विभाग के पास प्रदूषित जल का कोई सैंपल नहीं है। -विशाल कुमार, ईई, जल संस्थान

जल संस्थान ने लगाया चेतावनी बोर्ड
प्रदूषण का मामला पकड़ में आने के बाद जल संस्थान ने ठुलीगाड़ पंपिंग पेयजल योजना के पास चेतावनी बोर्ड लगाया है। इसमें गधेरे में गंदगी डालने पर चेताने के साथ ही सूचना देने की भी अपील की गई है। ईई विशाल कुमार का कहना है कि पेयजल योजना में प्रदूषण की रोकथाम और चेताने के उद्देश्य से बोर्ड लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed