{"_id":"5ae353eb4f1c1b390a8b6dca","slug":"clay-blocks-started-in-the-bediag","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड़ीनाग में बनने लगे मिट्टी के ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड़ीनाग में बनने लगे मिट्टी के ब्लॉक
सुधीर राठौर/अमर उजाला, बेड़ीनाग
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग के अवनी संस्था के परिसर में बना मिट्टी का ब्लाक से बना मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब मिट्टी से मजबूत ब्लॉक बनाने की आसान तकनीक ईजाद हो गई है। अवनी संस्था ने बेड़ीनाग में भी मिट्टी के ब्लॉक बनाने का काम शुरू कर दिया है। संस्था ब्लॉक बनाने का प्रशिक्षण भी दे रही है। इसके लिए पुडुचेरी (तमिलनाडु) के निकट ओरोविल में अरविंद आश्रम की अर्थ इंस्टीट्यूट के तकनीशियनों द्वारा बनाई गई ब्लॉक बनाने की कंप्रेसिंग मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। मशीन की कीमत लगभग एक लाख रुपये है।
विज्ञापन
यह ब्लॉक ईंट के मूल्य से आधी कीमत में तैयार हो रहे हैं। इसके अलावा यह कई मामलों में ईंट या सीमेंट के ब्लॉक से बेहतर और फायदेमंद हैं। स्वयंसेवी संस्था अवनी ने इस तकनीक के माध्यम से अपने परिसर में कई भवनों का निर्माण कर लिया है। अवनी के निदेशक रजनीश जैन ने बताया कि परिसर के निर्माण कार्यों में करीब एक साल से इस तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
मिट्टी के ब्लॉक बनाने में 80 प्रतिशत मिट्टी, 15 प्रतिशत रेत और 5 प्रतिशत सीमेंट की मात्रा प्रयुक्त होती है। इसका घोल बनाकर सांचों में डालकर कंप्रेसिंग मशीन की मदद से ब्लॉक बनते हैं। आमतौर पर 6 लोगों की टीम एक दिन में 300 ब्लॉक बना लेती है। 6250 घन सेंटीमीटर का यह ब्लॉक सामान्य ईंट से चार गुना बड़ा होता है।
विज्ञापन
क्या हैं मिट्टी के ब्लॉक के फायदे
ईंट या सीमेंट के ब्लॉक से किफायती होने के अलावा मिट्टी के ब्लॉक के कई फायदे हैं। इससे निर्मित भवन मजबूती के साथ आकर्षक भी होता है। इस कारण इसमें प्लास्टर करने की आवश्यकता नहीं होती है। यह मौसम के भी अनुकूल होता है। अर्थात् ठंड में गर्म और गर्मी में ठंडक की अनुभूति होती है। पहाड़ पर मकान बनाने और अन्य निर्माण कार्यों के लिए मिट्टी निस्तारण की समस्या का समाधान भी है। इसके अलावा यह यहां रोजगार का भी एक प्रमुख साधन बन सकता है।