फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Claims of better connectivity, Audhar road worth Rs 1200 crore closed for 17 days

Pithoragarh News: बेहतर कनेक्टिविटी के दावे, 1200 करोड़ की ऑवदेर सड़क 17 दिन से बंद

Sat, 28 Sep 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 28 Sep 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Claims of better connectivity, Audhar road worth Rs 1200 crore closed for 17 days
पिथौरागढ़। राज्य गठन के बाद चीन सीमा तक पकड़ मजबूत करने और सीमा क्षेत्र से लगे पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों की आवाजाही सुगम बनाने के दावे कर टनकपुर-पिथौरागढ़ सड़क का विस्तार किया गया। 1200 करोड़ रुपये खर्च कर बनी इस सड़क को ऑलवेदर सड़क का नाम भी दिया गया। दावा था कि हर मौसम में यह सड़क दोनों जिलों के लोगों का साथ देगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। बीते 17 दिन से सड़क पर आवाजाही ठप होने से दोनों जिले के लोग कई तरह की दुश्वारियां झेल रहे हैं। वहीं बंद सड़क को लेकर कई तरह के सवाल भी उठने लगे हैं।
विज्ञापन

बेहतर कनेक्टिविटी के दावे कर करोड़ों रुपये खर्च कर ऑलवेदर सड़क का निर्माण किया गया है। पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों को शामिल कर बनी अल्मोड़ा संसदीय सीट से जीत दर्ज कर केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री की कुर्सी तक पहुंचने के बाद क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा ने भी प्रदेश सहित अपनी संसदीय सीट में सड़कों को बेहतर करने के हर मंच पर दावे किए। चुनाव के बाद पहले की मानसून काल की बारिश में सभी दावे धुल गए हैं। बीते 17 दिनों से बंद ऑलवेदर सड़क इसका प्रमाण है। सड़क बंद होने से दोनों जिलों के 11 लाख से अधिक लोग दुश्वारियां झेल रहे हैं। रास्तों पर फंसे वाहन चालक भूखे-प्यासे रहने के लिए मजबूर हैं। फल, सब्जी और राशन मिलना भी मुश्किल हो गया है। हैरानी है कि ऑलवेदर सड़क के बंद होने के पीछे आपदा को कारण बताकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

-----------------------
कांग्रेस ने कहा ऑलवेदर सड़क हो गई है दुधारू गाय
पिथौरागढ़। भले ही प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ऑलवेदर सड़क की बदहाली को लेकर सरकार पर सवाल उठा रही है लेकिन खुलकर सामने से आने के लिए बच रही है। अब तक कांग्रेस ने दिग्गजों ने सिर्फ डीएम कार्यालय पहुंचकर सड़क की बदहाली को लेकर आक्रोश जताकर औपचारिकता निभाई है। कांग्रेस विधायक मयूख महर ने यह जरूर कहा कि ऑलवेदर सड़क सरकार के लिए दुधारू गाय बन गई है। पहले ऑलवेदर सड़क के नाम पर लाखों रुपये बहाए गयए । अब डेंजर जोन के ट्रीटमेंट के नाम पर 200 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए हैं। फिर भी सड़क की हालत नहीं सुधर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब तक जारी होगा सड़क बंद रखने का आदेश
पिथौरागढ़। ऑलवेदर सड़क को बंद हुए 17 दिन बीत गए हैं। हर रोज जिम्मेदार प्रशासन अगले दिन आवाजाही बंद रखने का आदेश जारी कर औपचारिकता निभा रहा है। कब तक सड़क बंद रहेगी और इस पर कब आवाजाही शुरू होगी, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
कोट
पर्वतीय जिले आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। ऑलवेदर सड़क भी आपदा से बंद हुई है जो जगजाहिर है। टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे को खोलने के लिए गंभीरता से काम हो रहा है। पहले पिथौरागढ़ से टनकपुर पहुंचने में आठ से 10 घंटे लगते थे। अब ऑलवेदर सड़क बनने के बाद चंद घंटों में यह दूरी तय हो रही है। आपदा काल में पहाड़ों में यह समस्या आम है। - अजय टम्टा, केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री।

कोट
ऑलवेदर सड़क का आए दिन बंद होना सिर्फ सरकार की नाकामी है। करोड़ों रुपये सड़क विस्तारीकरण के नाम बहा दिए गए। डेंजर जोनों के ट्रीटमेंट के लिए भी करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। हालात अब भी नहीं बदले। जैसे हाल 20 साल पहले थे अब भी वही हैं। - मयूख महर, विधायक, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed