{"_id":"678e917005433a25f10aed84","slug":"civic-election-suspension-bridge-closed-dharchula-today-pithoragarh-news-c-8-hld1005-498756-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव : धारचूला में आज बंद हो जाएगा झूला पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव : धारचूला में आज बंद हो जाएगा झूला पुल
Mon, 20 Jan 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। निकाय चुनाव के मद्देनजर धारचूला में अंतरराष्ट्रीय सीमा सील रहेगी। इस दौरान झूलापुल से नेपाल और भारत के बीच आवागमन बंद रहेगा।
सोमवार को धारचूला में भारत और नेपाल के दार्चुला जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इस दौरान निकाय चुनाव के दौरान सीमा पर आवाजाही बंद रखने पर सहमति बनी। डीएम विनोद गोस्वामी ने बताया कि नगर पालिका परिषद धारचूला में 23 जनवरी को मतदान है। ऐसे में मंगलवार 21 जनवरी को शाम पांच बजे झूलापुल सील कर दिया जाएगा, जो 23 जनवरी की शाम मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद खुलेगा।