फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   City residents troubled by supply of contaminated drinking water

Pithoragarh News: दूषित पेयजल की आपूर्ति से शहरवासी परेशान

Fri, 01 Dec 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 01 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
City residents troubled by supply of contaminated drinking water
पिथौरागढ़ नगर में इस तरह हो रही है गंदे पेयजल की आपूर्ति। संवाद
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर के कई हिस्सों में जल संस्थान गंदे पेयजल की आपूर्ति कर रहा है। इससे लोगों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से पेयजल टैंकों को साफ नहीं किया गया है। इस कारण गंदा पानी आ रहा है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ रई, जाखनी, कुमौड़ और बिण सहित कई हिस्सों में गंदा पानी आ रहा है। लोग मवेशियों और कपड़े धोने के लिए इसी पानी का प्रयोग कर रहे हैं। पीने के लिए पानी का प्रबंध करने में दिक्क्त हो रही है। रई क्षेत्र के लोग गाड़ियों से पंडा धारे से पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। लोगों को हर रोज आरओ के फिल्टर साफ कराने पड़ रहे हैं। इससे पूर्व भी नगर के विभिन्न हिस्सों में दूषित पेयजल की आपूर्ति होने से पीलिया के मामले बढ़ गए थे। उस समय पानी में कोलीफार्म की अधिकता पाई गई। लोगों ने शीघ्र शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन

इनसेट कोट-
जल संस्थान को नगर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन स्थानों पर टैंक साफ नहीं किए गए हैं वहां टैंक साफ किए जाएंगे।
रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।
-------------
इनसेट कोट-
जिन स्थानों पर शिकायत मिल रही है वहां शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।
सुरेश जोशी, ईई जल संस्थान पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed