{"_id":"67cf1b895b039745c905c2da","slug":"circuit-house-built-near-drdo-guest-house-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-125055-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डीआरडीओ गेस्ट हाउस के पास बने सर्किट हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डीआरडीओ गेस्ट हाउस के पास बने सर्किट हाउस
Mon, 10 Mar 2025 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 10 Mar 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी एयरपोर्ट और डीआरडीओ गेस्ट हाउस के पास सर्किट हाउस का निर्माण किया जाएगा। डीएम विनोद गोस्वामी ने सोेमवार को कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। सर्किट हाउस का निर्माण 23 करोड़ 25 लाख 85 हजार की धनराशि से किया जाना है। इसमें आठ डीलक्स, दो वीआईपी और एक वीवीआईपी कक्ष का निर्माण किया जाएगा।
पार्किंग स्थल के साथ ही सर्किट हाउस में टाइप-3और टाइप-2 आवासों का निर्माण भी किया जाएगा। डीएम ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान सर्किट हाउस के निर्माण के संबंध में कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ ईई ग्रामीण निर्माण विभाग पंकज कुमार, सहायक अभियंता नीरज ओली, तहसीलदार विजय गोस्वामी और राजस्व उप निरीक्षक गोपाल डीनिया थे। संवाद