फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chufal, eight nominations including Gangola

चुफाल, गंगोला समेत आठ ने नामांकन किया

Wed, 25 Jan 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 25 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Chufal, eight nominations including Gangola
डीडीहाट में नामांकन पत्र दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी विशन सिंह चुफाल - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को जिले में भाजपा, कांग्रेस समेत कुल 8 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिले में अब प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी चारों सीटों पर नामांकन करा चुके हैं।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ सीट पर बुधवार को गुलजार खान और महेंद्र सिंह बेलाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। डीडीहाट में भाजपा के विशन सिंह चुफाल ने नामांकन किया। गंगोलीहाट में भाजपा प्रत्याशी मीना गंगोला, यूकेडी के हरी प्रसाद, बहुजन संघर्ष दल के दिनेश कुमार ने नामांकन किया। धारचूला में विरेंद्र सिंह और दुर्गा प्रसाद ने निर्दलीय नामांकन किया। गंगोलीहाट में भाजपा प्रत्याशी मीना गंगोला ने दोपहर 2.15 बजे निर्वाचन अधिकारी वैभव गुप्ता के समक्ष नामांकन किया। इस दौरान दलबहादुर बाफिला, गोकुल गंगोला, ललित पाठक, दर्पण कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


यूकेडी के हरी प्रसाद ने कल्याण सिंह धानिक, होशियार सिंह, तारा सिंह धानिक आदि के साथ निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन किया। हरी प्रसाद ने कहा कि इस बार जनता भाजपा, कांग्रेस से मुक्ति चाह रही है। बहुजन संघर्ष दल दिनेश कुमार निवासी पल्तोड़ी ने भी समर्थकों के साथ निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार सीटों पर अब तक 18 नामांकन
पिथौरागढ़। जिले की चारों सीटों पर अब तक 18 नामांकन हुए हैं। पिथौरागढ़ सीट पर भाजपा, कांग्रेस, यूकेडी समेत 5 लोग नामांकन कर चुके हैं। गंगोलीहाट सीट पर भाजपा, कांग्रेस, यूकेडी समेत 5 प्रत्याशियों के नामांकन हो गए हैं। डीडीहाट में भाजपा, कांग्रेस, यूकेडी और भाजपा के बागी किशन भंडारी नामांकन कर चुके हैं। धारचूला सीट पर भाजपा, कांग्रेस के साथ ही दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। अंतिम दिन 27 जनवरी को बसपा, सपा समेत कुछ और प्रत्याशियों के नामांकन होने की उम्मीद है।


कांग्रेस पर बरसे भाजपा के दिग्गज
गंगोलीहाट। गंगोलीहाट में पार्टी प्रत्याशी के नामांकन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकाली। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा आदि ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में नगर में सभा की। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कांग्रेस को आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबा हुआ बताते हुए कहा कि इस बार प्रदेश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। कोश्यारी ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी निशाने पर रखा। प्रदेश प्रभारी स्याम जाजू ने कहा कि आज कांग्रेस के लोगों का ही कांग्रेस पर भरोसा नहीं रह गया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस केवल हरीश रावत की कांग्रेस रह गई है। सभा में प्रत्याशी के साथ ही पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, उमा पांडे आदि ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed