फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chudas and Darma valley storm

चौदांस और दारमा घाटी में अंधड़

Fri, 25 Mar 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Fri, 25 Mar 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Chudas and Darma valley storm
अंधड़ - फोटो : अमर उजाला

चौदांस और दारमा घाटी में बृहस्पतिवार शाम तेज अंधड़ से कई घरों की छत उड़ गई। जंगलों में खड़े पेड़ टूटकर गिर गए। घटना से पूरे इलाके में लोग दहशत में हैं। अंधड़ से लोनिवि के यात्री विश्राम शेड को भी नुकसान पहुंचा है। एक मकान में आईटीबीपी का ट्रांजिट कैंप था। उस मकान की छत को भी तेज हवा उड़ा ले गई। अलबत्ता जवानों को चोट नहीं आई।

विज्ञापन


तहसील मुख्यालय में पहुंची सूचना के अनुसार चौदांस के गाला गांव निवासी शेर सिंह पुत्र गौर सिंह और जिप्ती निवासी जमन सिंह पुत्र पद्म सिंह के मकान की छत पूरी तरह नष्ट हो गई। इन दोनों परिवारों ने दूसरे के घर में शरण ले रखी है। दारमा घाटी के दर गांव में भी आंधी तूफान का कहर जारी रहा, जिसके चलते दर निवासी लाल सिंह दरियाल की घर की छत उड़ गई। इस घर में भारत तिब्बत सीमा पुलिस का ट्रांजिट कैंप था। घटना के समय कैंप में आईटीबीपी के पांच जवान रुके थे। वह सुरक्षित हैं। दर गांव में अन्य जगह भी तेज हवाओं के कारण काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग का यात्री विश्राम शेड भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। दर से आए पीड़ित लाल सिंह दरियाल ने बताया कि तेज हवाओं के कारण गांव से बाहर आना मुश्किल हो गया था। शुक्रवार को जब हवाओं का प्रकोप कम हुआ तो धारचूला आकर प्रशासन को जानकारी दी। तहसीलदार आईबी मल्ल ने कहा कि राजस्व टीम को क्षति का आकलन करने भेजा जा रहा है। भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल ने एसडीएम से मुलाकात कर प्रभावितों को तत्काल राहत देने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed