फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Children reached school 14 days after construction of temporary bridge

Pithoragarh News: अस्थायी पुल बनने से 14 दिन बाद स्कूल पहुंचे बच्चे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Children reached school 14 days after construction of temporary bridge
धारचूला के सोबला से तीजम को जोड़ने वाले अस्थाई पुल से स्कूल को जाते बच्चे। संवाद
पुल बहने से तीजम के बच्चे पांच जुलाई से नहीं जा पा रहे थे स्कूल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धारचूला(पिथौरागढ़)। लोनिवि ने सोबला से तीजम को जोड़ने वाले अस्थायी पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। पुल बनने के बाद पांच जुलाई से स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे भी स्कूल पहुंचने लगे हैं।

पांच जुलाई को भारी बारिश के कारण तीजम गाड़ के उफान में आने के कारण पुल बह गया था। इसके बाद से ग्रामीण परेशान थे। पुल के बहने के बाद तीजम के 22 बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे थे। शुक्रवार को लोनिवि ने यहां पर 18 मीटर अस्थायी लकड़ी के पुल का निर्माण कार्य पूरा कर दिया। पुल का निर्माण करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता हरेंद्र सिंह ने लोनिवि का आभार प्रकट किया है। जेई बिरेंद्र कुमार आर्या ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य पूरा करने के बाद आवाजाही शुरू कर दी है। सुरक्षा की दृष्टि से रेलिंग का निर्माण किया जा रहा है जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed