फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Children participated in creative sports activities

Pithoragarh News: बच्चों ने रचनात्मक खेल गतिविधियों में किया प्रतिभाग

Sun, 07 Jun 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 07 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Children participated in creative sports activities
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज डीडीहाट में रविवार को पांच दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला शुरू हुई। बालप्रहरी पत्रिका और बालसाहित्य संस्थान की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य भाष्करानंद पांडे ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें अभिव्यक्ति का अवसर देने के लिए ऐसी कार्यशालाएं महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि हमें शिक्षण कार्य को नौकरी के बजाय एक मिशन की तरह अपनाने की जरूरत है। इस दौरान बच्चों ने कई रचनात्मक खेल गतिविधियों में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रेम सिंह पापड़ा और डायट प्रवक्ता राजकुमार साहू ने बच्चों को कविता के तत्वों की जानकारी दी। बालप्रहरी के संपादक उदय किरौला ने बताया कि कार्यशाला में प्रत्येक बच्चे की लगभग 15 पृष्ठ की हस्तलिखित पुस्तक तैयार की जाएगी। साथ ही डायट में 12,13 व 14 जून को आयोजित राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी में हस्तलिखित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व आयकर आयुक्त श्यामपलट पांडेय ने विजेताओं को बालसाहित्य उपहार दिया। यहां ऋषभ आर्या, गौरव मेहता, आराध्या बाल्मीकी, दीपिका कुमारी, उमेश भंडारी, हिमानी रावत, वीरेंद्र सिंह, पारस कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed