{"_id":"63790dea3ba8936f4a6bcef8","slug":"children-enthralled-by-cultural-programs-pithoragarh-news-hld482554524","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चल रहे शरदोत्सव में नवदुर्गा पर आधारित नृत्य प्रस्तुत करती जीजीजीआईसी की छात्राए?
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। शरदोत्सव में दिल्ली के कलाकारों ने खूब रंग जमाया। वहीं जादूगर पासा ने अपनी जादुई कला से एक से बढ़कर एक करतब दिखाकर लोगों को हैरतअंगेज कर दिया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुक्रवार रात अतिथि एसडीएम अनुराग आर्य, सरिता महर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश देवलाल, जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता रवि लुंठी, भाजपा के मीडिया प्रभारी राजेंद्र जोशी, भाजपा पूर्व जिला मंत्री गेहराज पांडेय ने शुभारंभ किया। स्टार नाइट में दिल्ली से आए श्रुतिपुरी एंड पार्टी के कलाकारों ने कजरा मोहब्बत वाला, अंखियों में ऐसा डाला समेत हिंदी, कुमाऊंनी, हरियाणवी, पंजाब गीतों के साथ क्लासिकल, लिरिंकल और फ्री डांस किया।
लोक गायक रमेश जगरिया और अन्य कलाकारों ने खेल, ठुलखेल, झोड़ा-चांचरी कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। इससे पहले बटरफ्लाई प्ले स्कूल टकाना, जीजीआईसी ऐंचोली, केंद्रीय विद्यालय, स्टेफर्ड पब्लिक स्कूल, जीजीजीआईसी, एसडीएस, स्वरांजलि नृत्य वाटिका पिथौरागढ़ के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे। संचालन युवा कवि ललित शौर्य, सभासद दिनेश चंद्र कापड़ी, नानू बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
झोड़ा-चांचरी में जीजीआईसी ऐंचोली प्रथम
पिथौरागढ़। शरदोत्सव में सातवें दिन झोड़ा-चांचरी और शंख बजाओ प्रतियोगिता हुई। झोड़ा-चांचरी में जीजीआईसी ऐंचोली प्रथम, एशियन स्कूल द्वितीय, कन्या माध्यमिक विद्यालय बजेटी तृतीय रहा। शंख बजाओ प्रतियोगिता में एशियन स्कूल के शिवांश प्रथम, हिमालया पब्लिक स्कूल के शुभम द्वितीय, एशियन पब्लिक स्कूल के आलोक तृतीय रहे। संवाद
सहयोग देने वालों को किया सम्मानित
पिथौरागढ़। शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी में सहयोग देने वालों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक, सामाजिक, राजनीतिक, ऑल इंडिया सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, शरदोत्सव में कार्य करने वाले पर्यावरण पर्यवेक्षक, पर्यावरण मित्र, शिक्षक, निर्णायक, संचालक, पंडाल, साउंड, सीसीटीवी, लाइट, लाइव चैनल सिटी पिथौरागढ़ आदि शामिल थे। संवाद