{"_id":"68373ff50073b8f19e049bfd","slug":"children-are-learning-various-activities-in-the-multilingual-summer-camp-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-128383-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बहुभाषीय समर कैंप में बच्चे सीख रहे विभिन्न गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बहुभाषीय समर कैंप में बच्चे सीख रहे विभिन्न गतिविधियां
Wed, 28 May 2025 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 28 May 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट ब्लॉक के 15 केंद्रों में ग्रीष्मकालीन अवकाश पर बहुभाषीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की विविध भाषाओं और बोलियों से परिचित कराना है ताकि विद्यार्थी भाषाई समृद्धि और सांस्कृतिक विविधता को आत्मसात कर सकें।
खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र मौर्य ने बताया कि शिविर में रोल-प्ले, कहानियां सुनाना, गीतों के माध्यम से शब्दों का अभ्यास, पारंपरिक खेलों और स्थानीय जनभाषाओं में संवाद करने जैसी गतिविधियां सिखाई जा रही हैं। उप शिक्षा अधिकारी नीरज अधिकारी प्रत्येक केंद्र पर जाकर शिक्षण की गुणवत्ता और सहभागिता की मूल्यांकन कर रहे हैं। वहां ब्लॉक संसाधन समन्वयक नितेश खाती आदि थे। संवाद