{"_id":"bb1dfb826a64d86bfd043b79b7297f09","slug":"chief-minister-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में जल्द होगी 1000 टीईटी प्रशिक्षितों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में जल्द होगी 1000 टीईटी प्रशिक्षितों की भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला,बरम /पिथौरागढ़
Updated Mon, 15 Feb 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए जल्द 1000 टीईटी प्रशिक्षितों की भर्ती करने का एलान किया है। कहा कि जल्द ही सभी स्कूलों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की तैनाती हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड विकास दर में निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारत सरकार के नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड नव गठित छह राज्यों में अकेला ऐसा राज्य है, जिसने तेजी से विकास किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हम सभी को मिल-जुलकर विकास के काम को आगे बढ़ाना है। सीएम ने यह भी कहा कि मेरा धारचूला का विधायक होना तभी सार्थक होगा, जब यहां के विकास कार्य आगे बढ़ेंगे और यहां की कम से कम 25 नई सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो।
मुख्यमंत्री ने बरम के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में जन संवाद कार्यक्रम में अपना पूरा फोकस बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने पर केंद्रित रखा। उन्होंने कहा कि धारचूला विधानसभा क्षेत्र के साथ ही प्रदेश के प्रत्येक हिस्से में नए हाईस्कूल, इंटर कॉलेज और तकनीकी शिक्षण संस्थान खोले गए हैं, इन संस्थानों की स्थापना का उद्देश्य तभी सफल होगा, जब अभिभावक अपने बच्चों के उन्नत भविष्य के लिए घर पर भी उनकी पढ़ाई की मानीटरिंग पर पूरा ध्यान दें।
उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में दशकों से शिक्षकों की कमी थी, सरकार ने गेस्ट टीचरों की नियुक्ति कर शिक्षकों की कमी को दूर करने का प्रयास किया है। शिक्षकों की नई भर्ती की जा रही है। वर्ष 2016 में 30,000 युवाओं को विभिन्न विभागों में नौकरी देने का लक्ष्य सरकार ने रखा है। निजी उद्यमों से भी बेरोजगारों के लिए रोजगार के द्वार खोले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा सरकार ने स्थानीय उद्यमियों के उत्पादों को देश और विदेश में बाजार उपलब्ध कराने का काम किया है। उन्होंने लोगों से शिक्षा, हस्तशिल्प, खेती में आगे बढ़ने की अपील करते हुए कहा कि इसी से राज्य तरक्की की राह पकड़ेगा। सरकार गरीब और जरूरतमंदों को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को ग्रामीण अर्थ व्यवस्था का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में दक्ष हैं, उन्हें और बेहतर प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जा रही है। सीएम ने धारचूला विधानसभा क्षेत्र में ऐसी महिलाओं का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश डीएम को दिए।
विज्ञापन
समस्याओं का कराया निस्तारण
मुख्यमंत्री ने बरम में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के जन संवाद कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनी। कई समस्याओं का अधिकारियों से मौके पर ही निस्तारण कराया। किसानों को 1500 अखरोट, सेब के पौधे बांटने के साथ ही मडुवा प्रोत्साहन राशि के चेक बांटे। सीएम ने शिविर में लगे सरकारी स्टालों का निरीक्षण किया।
धामी ने प्रमुखता से उठाई समस्याएं
बरम में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया। उन्होंने इनरलाइन छियालेख होने से सीमांत में सुरक्षा दिक्कतों को उठाते हुए कहा कि इनरलाइन को पुन: जौलजीबी लाना अति आवश्यक है। धामी ने संचार सुविधा न होने का मामला उठाते हुए कहा कि सीमांत के हर गांव को मोबाइल फोन सेवा से जोड़ना अति आवश्यक है। संचार सेवा न होने से लोग अलग-थलग पड़ गए हैं। मुख्यमंत्री ने दोनों मुद्दों पर केंद्र सरकार से संपर्क स्थापित करने का भरोसा दिलाया। संचार सेवा के संबंध में मुख्यमंत्री ने निजी कंपनियों से भी संपर्क साधने की बात कही।
कनार के ढोल से हुआ सीएम का स्वागत
बरम पहुंचने पर कनार के विशाल ढोल और अन्य वाद्ययंत्रों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री को फूलों की माला पहनाई। मुख्यमंत्री ने कनार के ढोल की तारीफ करते हुए कहा कि अब तो राज्य सरकार ने ढोल को ही राज्य का वाद्ययंत्र घोषित कर दिया है।
प्रधान ने भेंट किया कनार का घी
मुख्यमंत्री हरीश रावत को बरम के ग्राम प्रधान नवीन परिहार ने कनार का घी भेंट किया। कनार के घी को काफी गुणवत्तायुक्त माना जाता है। मुख्यमंत्री ने कनार के घी पर भी कसीदे पढ़े। घी को अपने साथ देहरादून ले जाने की बात कही।