Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chief Minister gifts projects worth Rs 165.68 crore to Champawat

Pithoragarh News: मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 165.68 करोड़ की सौगात

Mon, 23 Nov 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 23 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister gifts projects worth Rs 165.68 crore to Champawat
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत जिले के भ्रमण के दौरान क्षेत्रवासियों को 165.68 करोड़ रुपये की 54 विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। इसमें 21 योजनाओं का लोकार्पण और 33 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया और सरकारी योजनाओं से आत्मनिर्भर बने पांच उत्कृष्ट लाभार्थियों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम आदर्श चंपावत के संकल्प को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि टनकपुर और बनबसा में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 86.83 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। साथ ही, नेपाल सीमा से जुड़े इन प्रमुख केंद्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए टनकपुर में 237.74 करोड़ रुपये से आधुनिक अंतरराज्यीय बस अड्डा और बनबसा में 502 करोड़ रुपये की लैंड पोर्ट परियोजना पर काम जारी है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, शारदा कॉरिडोर के प्रथम चरण पर 107.35 करोड़, पूर्णागिरि रोपवे पर 45 करोड़ और किरोड़ा नाले पर पुल निर्माण के लिए 48.38 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए लोहाघाट में 256.97 करोड़ से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, 55.53 करोड़ से साइंस सेंटर और 20 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण भी प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, जिलाध्यक्ष भाजपा गोविंद सामंत, पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक व प्रदेश अध्यक्ष मंत्री निर्मल माहरा, दायित्वधारी हेमा जोशी, किरन देवी, मनोज कालाकोटी, सुभाष बगौली, मुकेश महराना, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य बनबसा सरस्वती चंद, विधायक प्रतिनिधि मुख्यमंत्री दीपक रजवार और प्रकाश तिवारी आदि थे।
योजनाओं से मिलेगी विकास को गति : सीएम
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि चंपावत की पावन धरती पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास तक सीमित नहीं है बल्कि आदर्श चंपावत के संकल्प को साकार करने और जिले के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन योजनाओं से जनपद में सड़क, जल निकासी, नागरिक सुविधाओं, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी।


आत्मनिर्भर बने पांच लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला भ्रमण के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले जनपद के पांच लाभार्थियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में ग्राम बस्टिया टनकपुर निवासी त्रिलोक सिंह सामंत को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, ग्राम गुदमी बनबसा निवासी लक्ष्मी देवी को महिला बकरी पालन योजना और ग्राम उचोलीगोठ निवासी पूजा महर को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा ग्राम बिचई निवासी रोहित चंद को कृषि कवच (चैनलिंक फेंसिंग) और ग्राम गुदमी निवासी आनंद प्रसाद को स्वरोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उसे आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि इन लाभार्थियों ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में जो उपलब्धि हासिल की है, वह अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed