फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   chhaatron ke saath kalaktret mein garajeen mahila abhibhaavak

छात्रों के साथ कलक्ट्रेट में गरजीं महिला अभिभावक

Sat, 06 Jul 2019 10:29 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला, ब्यूराे/पिथौरागढ़।
अमर उजाला, ब्यूराे/पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sat, 06 Jul 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
chhaatron ke saath kalaktret mein garajeen mahila abhibhaavak
पिथौरागढ़ महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रैली निकालती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
 राजकीय महाविद्यालय पिथौरागढ़ की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। शनिवार को आंदोलन के समर्थन में महिला अभिभावकों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और छात्र-अभिभावक एकता जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन


महाविद्यालय में प्राध्यापकों की तैनाती, पुस्तकों की कमी दूर करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है। छात्र महाविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को छात्रों के आंदोलन के समर्थन में कई महिलाओं ने रैली निकाली। इस अवसर पर कलक्ट्रेट में आयोजित सभा में महिलाओं ने कहा कि छात्र-छात्राएं पिछले बीस दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन


धरना स्थल पर आंदोलनकारी छात्रों की तबियत बिगड़ने के बावजूद समस्याओं के समाधान के लिए शासन प्रशासन या विश्वविद्यालय की ओर से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। अभिभावकों ने ज्ञापन सौंपते हुए अपर जिलाधिकारी के सामने गहरी नाराजगी जताई। अभिभावकों के आक्रोश को देखते हुए एडीएम आरडी पॉलीवाल ने विश्वविद्यालय के वीसी से फोन पर समस्याओं के समाधान के संबंध में वार्ता की। जुलूस प्रदर्शन में अभिभावक राधा पाटनी, लक्ष्मी जोशी, देवकी जोशी, देवकी चंद, गीता चंद, सोनी चंद, रेनू नेगी, नीला देवी, दीपा, ममता, जानकी रावत, गीता महरा, सोनू महरा, भगवती उप्रेती, अनीता चौधरी, आशा, सभासद राधा लुंठी, दीपा राणा, सोनू महरा, भगवती उप्रेती सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र संघ अध्यक्ष राकेश जोशी ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर छात्रा नूतन, मुकुल, रजत, नीरज, मोहित, गणेश, चेतना, सोनल, मंजू, बरखा, उपासना, निशा, उर्वशी, हेमा आदि छात्र-छात्राएं शामिल थे। उधर महाविद्यालय में चल रहे धरने के बीसवें दिन राजनीति विज्ञान के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने किशोर कुमार के नेतृत्व में धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed