{"_id":"5e3068a28ebc3e4aea2d2801","slug":"check-people-traveling-from-nepal-border-pithoragarh-news-hld3712845106","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा से आवागमन करने वाले लोगों की जांच करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा से आवागमन करने वाले लोगों की जांच करें
विज्ञापन
झूलाघाट में भारत-नेपाल सीमा पर कोरोना वायरस की जांच करते चिकित्सक। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
कोरोना वाइरस को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में अभी तक कोरोना वाइरस का कोई भी प्रकरण प्रकाश में नहीं आया है।
मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नेपाल सीमा से लगी सभी चेक पोस्टों में आवागमन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मेडिकल टीम और सुरक्षा बलों की ओर से संयुक्त रूप से जांच की जाए। कहा कि प्रत्येक दिन की सूचना निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराई जाए।
जिले के सीमा क्षेत्र अंतर्गत झूलाघाट, ड्योड़ा, जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला, तवाघाट, सीतापुल चेक पोस्टों में टीम की ओर से जांच की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि अगर कोरोना से संक्रमित कोई व्यक्ति पाया जाता है तो उसका त्वरित इलाज जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने सीएमओ ऊषा गुंज्याल को निर्देश दिए कि रोग की रोकथाम से संबंधित दवाइयां पर्याप्त मात्रा में रखने के साथ ही सभी चेक पोस्टों में तैनात सुरक्षा बलों को मास्क, आवश्यक चिकित्सा सामग्री उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने नेपाल सीमा से सटे गांवों में ग्राम्य विकास, पंचायतीराज विभाग के माध्यम से खुली बैठक कर वायरस से सावधानी के लिए विशेष सतर्कता बरतने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कोरोना वाइरस से बचाव, इलाज की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।
बैठक में 119 इंडिपेंडेंट ब्रिगेड से आए कर्नल रोहित, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एसएस कुंवर, आईटीबीपी के सहायक सेनानी निखिलेश शर्मा, दीवान सिंह, एसएसबी के उप सेनानी संतोष आदि मौजूद रहे।
झूलाघाट सीमा पर 70 लोगों की जांच
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीमा पुल पर 70 लोगों की जांच की। साथ ही नेपाल से आने वाले लोगों की काउंसलिंग की गई। विभाग की ओर से एसएसबी, कस्टम के साथ मिलकर लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सचिन प्रकाश ने बताया कि अस्पताल में जिला मुख्यालय से अलग से दवाइयां पहुंच गई हैं। नेपाल से आने वाले किसी भी व्यक्ति में कोरोना वाइरस के लक्षण पाए जाने पर उसे अस्पताल ले जाया जाएगा। अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है। झूलापुल पर फार्मासिस्ट हरीश रावत, स्टॉफ नर्स प्रियंका सिंह, हेम भट्ट, आशा खड़ायत की ड्यूटी लगाई गई है। एसएसबी के एएसआई सुंदर सिंह बिष्ट, कस्टम अधीक्षक विशाल शास्त्री नेपाल से आए लोगों पर निगाह बनाए हुए हैं।
धारचूला में सीमा पर अलर्ट
धारचूला। कोरोना वाइरस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट है। प्रभारी चिकित्साधिकारी फुरकान ने बताया कि सीमा पर मुस्तैदी से नजर रखी जा रही है। डॉ. आमिर आलम के नेतृत्व में सीमा पुल पर आवाजाही कर रहे 40 लोगों की जांच की गई। एसएसबी के झूलापुल इंचार्ज एएसआई मोहन सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिले दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

कोरोना वायरस को लेकर बैठक लेते डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे। संवाद- फोटो : PITHORAGARH