फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chaotic elements threw three bikes into the ditch in pithoragarh

Pithoragarh: अराजक तत्वों ने तीन बाइक खाई में फेंकी, चार वाहनों में की तोड़फोड़; सीओ बोले- जल्द होगा खुलासा

Thu, 06 Feb 2025 05:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 06 Feb 2025 05:05 PM IST
सार

पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर कनालीछीना विकासखंड के गुड़ौली में अराजक तत्वों ने सड़क पर खड़ीं तीन बाइक खाई में फेंक दी जबकि चार पहिया वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना के बाद पुलिस अराजक तत्वों की खोजबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Chaotic elements threw three bikes into the ditch in pithoragarh
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर कनालीछीना विकासखंड के गुड़ौली में अराजक तत्वों ने सड़क पर खड़ीं तीन बाइक खाई में फेंक दी जबकि चार पहिया वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना से वाहन स्वामियों को खासा नुकसान हुआ है। वहीं घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। सूचना के बाद पुलिस अराजक तत्वों की खोजबीन में जुट गई है।

प्रभारी थानाध्यक्ष मोहन सिंह गंगोला ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बीते बुधवार को गुड़ौली निवासी मन्नू पांडे के पुत्र के विवाह पर मेंहदी की रस्म निभाई जा रही थी। इसमें शामिल होने के लिए उनके रिश्तेदार अपने वाहनों से पहुंचे। वहीं कई ग्रामीणों ने अपने वाहन पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे के किनारे पार्क किए थे।

विज्ञापन

बताया कि देर रात अराजक तत्वों ने तीन बाइक खाई में फेंक दीं जबकि चार चौपहिया वाहनों के शीशे तोड़ डाले। वहीं कुछ लोग मेंहदी में शामिल होकर सड़क पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया और लोगों से पूछताछ की लेकिन अराजक तत्वों का पता नहीं चल सका। इस घटना में वाहन स्वामियों को खासा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन बृहस्पतिवार को वाहन स्वामियों ने बमुश्किल अपने वाहन खाई से निकाले। पहली बार हुई इस तरह की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस जल्द अराजक तत्वों की पहचान के दावे कर रही है। नशे में अराजक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है। वहीं सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द अराजक तत्वों की पहचान कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed