{"_id":"586bd5814f1c1b1c7e1590db","slug":"chandak-and-won-the-match-dharchula","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडाक और धारचूला ने मैच जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडाक और धारचूला ने मैच जीते
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट
Updated Tue, 03 Jan 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
अस्कोट में चल रहे क्रिकेट में रनों के लिए जूझते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक मंगल दल चंडाक की ओर से आयोजित नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच चंडाक ने 9 विकेट से जीत लिया है। वहीं, अस्कोट क्रिकेट लीग में धारचूला इलेवन ने खोलियागांव को 10 विकेट से हराया।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के चंडाक मैदान में चंडाक और पुनेड़ी के बीच क्रिकेट मैच हुआ। पुनेड़ी ने 12 ओवरों में 72 रन बनाए। जवाब में चंडाक की टीम ने 9 ओवर में 4 विकेट खोकर 73 रन बनाए और 6 विकेट से मैच जीत लिया। अंपायर कमल और देवराज थे। युवक मंगल दल के अध्यक्ष हरीश बोरा ने बताया कि प्रतियोगिता में 30 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन
उधर, अस्कोट प्रीमियर लीग में धारचूला इलेवन ने खोलियागांव को 10 विकेट से हराया। आईटीआई के खेल मैदान में खोलियागांव और धारचूला इलेवन के बीच मैच हुआ। मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश पाल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। खोलियागांव ने 10 ओवरों में 64 रन बनाए। धारचूला के सचिन ने चार और सुरेश ने तीन विकेट लिए। जवाब में धारचूला इलेवन की टीम ने 7 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। धारचूला की ओर से योगेश परिहार ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। अंपायर प्रभाकर पंत और प्रदीप धामी थे।
विज्ञापन