{"_id":"64189c6c889b8145b70c4166","slug":"chancer-village-drug-addict-trouble-pithoragarh-news-c-8-1-87766-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नशेड़ियों की अभद्रता से बचाने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नशेड़ियों की अभद्रता से बचाने की गुहार
Mon, 20 Mar 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से लगे विण के चैंसर गांव की महिलाएं नशेड़ियों के आतंक से परेशान हैं। महिलाओं ने कलक्ट्रेट पहुंच अपर जिलाधिकारी एफआर चौहान को ज्ञापन सौंपा। कहा कि नशेड़ियों की वजह से उनका खेतों में काम करना और पशुओं के लिए चारा लाना मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने गांव में पुलिस गश्त लगाने की मांग की।
डीएम को संबोधित ज्ञापन में महिलाओं ने कहा कि जिला मुख्यालय से महज तीन किमी दूरी पर स्थित ग्राम चैंसर में नशीली वस्तुओं की तस्करी हो रही है। गांव में अवैध तरीके से नशीले पदार्थ पहुंचाए जा रहे हैं। इससे गांव के बच्चे इन नशीले पदार्थों का खुलेआम प्रयोग कर रहे हैं। यही नहीं बाजार से भी युवा यहां आकर नशीले पदार्थ ले रहे हैं। ये लोग महिलाओं और बच्चों के साथ अभद्रता भी कर रहे हैं।
उन्होंने गांव में पुलिस की गश्त लगाने, नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले और उन्हें इन मादक पदार्थों को उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में रजनी देवी, उर्मिला, कमला महर, आशा महर, ममता देवी, सुमित्रा महर, हंसी देवी, सीता, दीपा महर आदि शामिल थीं।