फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Challan issued to 198 people

Pithoragarh News: 198 लोगों का किया चालान

Thu, 18 Jan 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 18 Jan 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Challan issued to 198 people
पिथौरागढ़। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने और शांति व्यवस्था भंग करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने और मिशन मर्यादा में 198 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ हिमांशु पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले किशोर कुमार निवासी बनाड़ा मजिरकाड़ा, रोहित गुप्ता निवासी भदेलवाड़ा को गिरफ्तार कर दोनों के वाहनों को सीज किया। थानाध्यक्ष नाचनी अंबी राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक हरेंद्र सिंह निवासी नाचनी को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया। थानाध्यक्ष थल मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले हेम चंद्र जोशी निवासी पांखू को गिरफ्तार किया। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन

---------
10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

अस्कोट (पिथौरागढ़)। कोतवाली अस्कोट पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कोतवाली अस्कोट पुलिस टीम ने अपर एसआई अपर जगदीश सिंह और होमगार्ड प्रकाश चंद्र ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम गर्जिया से मनोहर सिंह निवासी ग्राम जमतड़ी अस्कोट को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर किया। उसके खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


................
चोरी के आरोपी की संपत्ति कुर्क की

पिथौरागढ़। मेघना बार और रेस्टोरेंट में चोरी करने वाले की पुलिस ने संपत्ति कुर्क कर दी है। 16 अक्तूबर को कोतवाली पिथौरागढ़ में आरोपी रविंद्र कुमार निवासी मझेड़ा पोस्ट नाकोट के खिलाफ चंडाक स्थित मेघना बार एंड रेस्टोरेंट में चोरी करने पर धारा 380/457 में मुकदमा दर्ज किया गया था। नोटिस जारी करने के बाद भी वह न्यायालय में पेश नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी की धारा 83 सीआरपीसी में संपत्ति कुर्क कर दी है। पुलिस टीम में एसआई बसंत पंत, एसआई आरती, सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे। संवाद


................
धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

पिथौरागढ़। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने चार मामलों में जारी एनआई एक्ट के वारंटी को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ हिमांशु पंत के नेतृत्व में एसआई बसंत पंत ने धनेश कुमार लोहिया निवासी बिण पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये धोखाधड़ी करने के मामले में मुकदमा दर्ज है। उसके खिलाफ न्यायालय ने चार वारंट जारी किए हैं। संवाद


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed