फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Challan issued to 192 people

Pithoragarh News: 192 लोगों का किया चालान

Sun, 14 Jan 2024 12:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 14 Jan 2024 12:00 PM IST
विज्ञापन
Challan issued to 192 people
पिथौरागढ़। यातायात नियमों का उल्लंघन करने और मिशन मर्यादा में पुलिस ने अभियान चलाकर 192 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। वड्डा चौकी पुलिस ने ढाबा संचालक हरीश सिंह और अन्य ढाबा संचालक पूरन सिंह को गिरफ्तार किया। इधर कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर रविंद्र जोशी निवासी टकाना लाइन और पवन आर्या निवासी पौण पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर दोनों के वाहनों को सीज किया। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि पुलिस का अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन

--
ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल स्थित बैतड़ी जिले के शिवनाथ गांवपालिका 5 में पानी ढोने वाला ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मैलौली से सुल्लेखान जा रहा ट्रैक्टर हडकेचौर में 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया। बैतड़ी जिला प्रहरी कार्यालय के प्रहरी निरीक्षक नंदराज जोशी ने बताया कि हादसे में घायल चालक सुरेश बोहरा (23) बजांग पाथीभरा गांवपालिका का निवासी है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed