फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chaitra Navratri Devi Temple Worship

Pithoragarh News: मां के जयकारों से गूंजे मंदिर

Wed, 22 Mar 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 22 Mar 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri Devi Temple Worship
पिथौरागढ़। चैत्र नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिर माता के जयकारों से गुंजायमान रहे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उपवास रहे भक्त मंदिरों में ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के घंटाकरण, लक्ष्मीनारायण, उल्का देवी, शिव मंदिर के साथ ही चंडिका धुरा, चंडिका घाट, गुरना पाषाण देवी, ध्वज जयंती, कामाख्या, वरदानी मंदिरों में सुबह से ही महिलाएं और पुरुष पूजा-अर्चना के लिए उमड़ने लगे। महिलाओं ने मंदिरों में भजन भी गाए। पहले दिन मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की गई। नौ दिन के व्रत पर रह रहे लोगों ने घरों में कलश की स्थापना कर पूजा की और हरेला बोया।
विज्ञापन



कौशल्या देवी मंदिर से निकाली रथयात्रा
पिथौरागढ़। हुड़ेती के कौशल्या देवी मंदिर में पहली नवरात्र से शुरू हो रहे भागवत कथा से पहले राधे-राधे सेवा समिति की ओर से रथयात्रा निकाली गई। यात्रा स्वर्णेश्वर महादेव मंदिर से कौशल्या देवी मंदिर पहुंची। इसके बाद व्यास पं. पंकज उप्रेती ने कथा का वाचन किया। मुख्य यजमान जनकवि जनार्दन उप्रेती रहे। इस मौके पर गांव के दर्जनों महिला-पुरुष मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


हुस्कर देव मंदिर में बोया हरेला
अस्कोट (पिथौरागढ़)। खोलिया गांव के हुस्कर देव मंदिर में पंडित मोहन ओझा ने विधिवत कलश स्थापना कर हरेला बोया। मुख्य यजमान सुशील पाल और उनकी पत्नी रेखा पाल ने पूजा-अर्चना की। देवल के हुस्कर और मल्लिकार्जुन मंदिर में भी भक्त ढोल-नगाड़ों के साथ नौ दिनों के उपवास पर बैठ गए हैं। मंदिरों में नौ दिन तक जागरण, भजन-कीर्तन होंगे। दसवें दिन कन्याओं का पूजन कर नवरात्र जागरण संपन्न होगा। भूपाल पाल, गजेंद्र पाल, विक्रम पाल, सागर, पीयूष, गौरव, लोकेश, ओम पाल मंदिर में सहयोग कर रहे हैं।

कालिका माता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। नवरात्र के पहले दिन मां कालिका मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पुरोहित पंकज पंत एवं दीप पंत ने पूजा कराई और प्रसाद बांटा। मंदिर पुजारी रावल उपजाति के लोगों ने मां को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया। भक्तों ने लंकेश्वर, मणकेश्वर, मुक्तेश्वर, शैलेश्वर, लखेश्वर, नागेश्वर, महाकालेश्वर मंदिरों में जाकर दूध और जल से शिवलिंग का अभिषेक किया। संवाद

बालेश्वर, कोटगाड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना
थल (पिथौरागढ़)। हिंदू नवसंवत्सर एवं नवरात्र के पहले दिन पौराणिक मंदिर बालेश्वर और पांखू के कोटगाड़ी मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने बालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में स्थित शिवलिंग में जलाभिषेक किया। उधर माता कोकिला के दर्शन के लिए सुबह से ही कोटगाड़ी मंदिर में भक्त पहुंचने लगे। पुजारी जीवन चंद्र पाठक ने पूजा संपन्न कराई। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं माता के दर्शन के लिए पहुंचीं। संवाद

चौनादेवी मंदिर में कलश यात्रा के साथ होगी मूर्ति की स्थापना
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। सेराघाट के चौनापातल के चौनादेवी मंदिर में 24 मार्च को कलश यात्रा के साथ मां की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। साथ ही भंडारा किया जाएगा। इस मौके पर बीणा महादेव मंदिर से मां भगवती का डोला उठेगा। पूजा-अर्चना के बाद मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मान्यता है कि मंदिर के चट्टान की गुफा से मातारानी रात को शेर में सवार होकर आती हैं। इसी कारण रात में इस मंदिर में कार्यक्रम नहीं होते हैं। पूर्व में जब कैलाश मानसरोवर यात्रा पैदल होती थी तब इसकी मान्यता बहुत अधिक थी। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक चन्याल ने बताया कि मंदिर को पर्यटन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद


त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुवानी (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत भंडारी गांव रजवार के शीर्ष में स्थित मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना सुख-शांति की कामना की। मंदिर में रामगंगा घाटी के दिगरा, मुवानी, बोकटा, कमतोली, सुरौली, पिलखी, मायल समेत कई गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। पुरोहित बसंत बल्लभ लेखक ने पूजा-पाठ कराई। मंदिर तक सड़क बनने से इस वर्ष माता के दर्शन के लिए अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed