फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chaitol Mela in Pithauragarh

दो साल बाद मां भगवती को भिटौला देने पहुंचेंगे देवलसमेत बाबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Chaitol Mela in Pithauragarh
पिथौरागढ़ के लिंठ्यूड़ा गांव से छात लेकर सिल्थाम पहुंचे श्रद्धालु। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कोरोना काल के दो साल बाद देवलसमेत बाबा अपनी 22 बहनों को भिटौला देने के लिए गांव-गांव पहुंचे। पहले दिन 11 गांव में छत्र और देव डोले के प्रतीक रूप में लोक देवता का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य छात का आयोजन शनिवार को होगा। मोहल्ला घंटाकरण के शिवमंदिरों में डोले के पहुंचने के बाद लोक पर्व का समापन होगा।
विज्ञापन

चैत्र चतुर्दशी पर शुक्रवार को चैतोल पर्व का विधिवत शुभारंभ हुआ। विण गांव से ढोल, नगाड़ों के साथ देवल समेत बाबा की छात बहन मां भगवती को डोले देने के रवाना हुए। पहले छात को जटेश्वर महादेव मंदिर तपस्यूड़ में पूजा गया। सेरादेवल मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ बाबा का आह्वान किया गया। यहां से छात कोट नामक स्थान पर भूमिया देवस्थल में पहुंची। पूजा, अर्चना और देव डंगरियों का आवाहन करने के बाद छात मखौलिया गांव, देवलाल गांव के लिए रवाना हुई। जहां पर लोगों ने चटकेश्वर की छात का स्वागत किया। इसके बाद छात बस्ते, देवकटिया, घुनसेरागांव, नैनी सैनी, ओड़मत्था, पधेड़ा समेत 11 गांवों तक जाती है और देर रात कासनी पहुंची। इसके बाद अगले 11 गांव में लोक देवता मां भगवती को डोला देने जाएंगे। दौला निवासी पुरुषोत्तम नगरकोटी ने चैतोल मेले में लोगों की बड़ी आस्था है। भगवती मां को देवलसमेत बाबा भिटौला देने जाते हैं। इस दौरान पुजारी गोवर्धन देवलाल, गोकुल देवलाल, शेखर चंद्र नगरकोटी, भगवान सिंह बिष्ट, निर्मल नगरकोटी, महेश चंद्र नगरकोटी, सभासद भावना नगरकोटी, रविंद्र सिंह बिष्ट आदि रहे। इधर लिंठ्यूड़ा गांव में भी शुक्रवार को विधि विधान से पूजा की गई। मां भगवती और भूमिया की छात सिल्थाम, भाटकोट, रई, धनौड़ा होते रई मंदिर तक ले जाया गया। इसके बाद यहां पर पूजा की गई। इस दौरान पूर्व सभासद केदार लुंठी, दीपक लुंठी, रणवीर सिंह लुंठी, राहुल लुंठी, दीपू लुंठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed