फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CCTV

सीसीटीवी की नजर रहेगी।

Sat, 12 Sep 2015 06:11 PM IST
Updated Sat, 12 Sep 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
 शहर के अराजकतत्वों की अब खैर नहीं। चप्पे-चप्पे पर अब सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी। विधायक मयूख महर ने सीसीटीवी लगाने के लिए विधायक निधि से तीस लाख रुपये उपलब्ध कराए हैं। साथ ही विधायक ने शनिवार को माउस पर क्लिक कर सीसीटीवी सिक्योरिटी सिस्टम का उद्घाटन किया। शहर को 15 जोन में बांटकर 47 सीसीटीवी कैमरों से कवर किया गया है। खूबसूरत पिथौरागढ़ सीसीटीवी कैमरे से कवर होने वाला पहाड़ का पहला शहर बन गया है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ पुलिस मुख्यालय स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम में सीसीटीवी सिक्योरिटी सिस्टम का उद्घाटन करते हुए विधायक महर ने कहा कि दो-दो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से जुड़ा पिथौरागढ़ संवेदनशील जिला है। पुलिस में स्टाफ की कमी हैं, सीसीटीवी की निगरानी में शहर आने से पुलिस का भार कम होगा। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगाने में पुलिस अधीक्षक आरएल शर्मा और नगरपालिका के योगदान की भी सराहना की। पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट ने भी विचार रखे। पुलिस कप्तान आरएल शर्मा ने सीसीटीवी कैमरे के बारे में बताया। जनार्दन उप्रेती के संचालन में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा आदि थे।
विज्ञापन



ये हैं सीसी टीवी जोन
केएमओयू स्टेशन, सिल्थाम, अपटेक तिराहा, गुप्ता तिराहा, जाखनी तिराहा, वड्डा तिराहा, रोडवेज स्टेशन, एपीएस तिराहा, घंटाकरण, नगरपालिका तिराहा, विजडम तिराहा, टनकपुर तिराहा, एंचोली, टकाना तिराहा और 31 किमी दूर घाट पुलिस चौकी। घाट पुलिस चौकी में इंटरनेट कनेक्टिविटी न होने से फिलहाल वहां की रिकार्डिंग सीधे कंट्रोल रूम नहीं आ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो महीने में वाईफाई शहर होगा पिथौरागढ़
विधायक मयूख महर ने पिथौरागढ़ शहर में वाईफाई सुविधा प्रारंभ करने के लिए विधायक निधि से एक करोड़ रुपये अवमुक्त किए हैं। विधायक ने बताया कि इसके लिए टेंडर लगाए जा रहे हैं, दो महीने में वाईफाई सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed