फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Causeway out of the bars, performance

कॉजवे से बाहर निकली सरिया, प्रदर्शन

Sun, 04 Sep 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Sun, 04 Sep 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Causeway out of the bars, performance
सड़क की दुर्दशा को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

थल-डीडीहाट मार्ग की भारी दुर्दशा हो गई है। इसी रोड से कैलास मानसरोवर यात्रियों के दल भी जाते हैं। ससखेत के पास कॉजवे की सरिया बाहर निकलने से दुर्घटना का खतरा पैदा हो गया है। आक्रोशित लोगों से रविवार को इसी कॉजवे के ऊपर खड़े होकर लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि लोनिवि में भ्रष्टाचार चरम पर है।

विज्ञापन


सड़कों के निर्माण में मानकों का ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिन सड़कों पर हॉटमिक्स किया जा रहा है वह एक साल में ही उखड़ रहा है। पानी के निकास के लिए कहीं पर भी नालियां नहीं बनाई गई हैं। मांग की कि लोनिवि के कामों की तकनीकी सेल से जांच कराई जाए और घोटालेबाज अफसरों को दंडित किया जाए।
विज्ञापन


रूगाती गांव निवासी चंदन देउपा के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने कहा कि लोनिवि ने पहाड़ पर अंधेरगर्दी मचा दी है, जो सड़कें पहले सही हालत में थी उनको सुधारीकरण के नाम पर ज्यादा खराब कर दिया गया है। थल-डीडीहाट रोड पहले कभी बंद नहीं होती थी, लेकिन सड़क का ऐसा सुधारीकरण हुआ कि इस बार बारिश के मौसम में यह सड़क कई बार बंद हो गई। मांग की कि तत्काल कॉजवे से बाहर निकली सरिया को बंद किया जाए और जिन स्थानों पर सड़क खराब है, उसे दोबारा बनाया जाए। प्रदर्शन में दान सिंह, लाल सिंह, नंदी देवी, गीता देवी, डिगर राम, राजन राम, दरपान सिंह आदि थे। लोनिवि ने पिछले वर्ष की इस सड़क का सुधारीकरण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed