फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Caught villager of Ranthi with 6 kg 33 grams charas

6 किलो 33 ग्राम चरस के साथ धरा गया रांथी का ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Caught villager of Ranthi with 6 kg 33 grams charas
रस के साथ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला के रांथी गांव का एक व्यक्ति 6 किलो 33 ग्राम चरस के साथ धरा गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

24 जनवरी को धारचूला पुलिस और एसओजी की ओर से नशीले पदार्थों की धरपकड़ के लिए चेकिंग की जा रही थी। तवाघाट रोड पर टीवी टावर के पास रांथी निवासी अमर सिंह बोहरा के पास से छह किलो 33 ग्राम चरस बरामद हुई। भारी मात्रा में चरस बरामद होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी अमर सिंह के खिलाफ धारचूला थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विजेंद्र साह, एसओजी प्रभारी हेम तिवारी, एसआई प्रेम पाल सिंह, अशोक बुदियाल, भुवन पांडेय, मनीष कुमार, संदीप चंद, हरीश सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पर पहले से थी नजर
पुलिस के अनुसार जिस ग्रामीण को चरस की बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया है उसके चरस तस्करी में लिप्त होने की गोपनीय सूचना थी। इसके चलते उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह रौतेला और विमल कुमार आचार्य के संयुक्त निर्देशन में पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने नशे के खिलाफ अभियान तेज करने और इस तरह की गतिविधियों में लिप्त तत्वों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed