{"_id":"57c473954f1c1b0d582cb1a9","slug":"caterpillar-first-stanza-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्लोक प्रतियोगिता में कमला प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्लोक प्रतियोगिता में कमला प्रथम
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
श्लोक प्रतियोगिता में कमला प्रथम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएसएम राजकीय पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ में संस्कृत विभाग की ओर से संस्कृत उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती ने कहा कि संस्कृत को जन-जन की भाषा बनाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अजय शुक्ल ने कहा कि पूजनीय ग्रंथ देववाणी संस्कृत भाषा में ही रचे गए हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में शोभायात्रा निकाली गई। पहेली प्रतियोगिता में रीता और शीतल, प्रश्नोत्तर में मंजू, गंगा सिंह और रीता को पुरस्कार दिया गया। श्लोक प्रतियोगिता में कमला प्रथम, गुलशार द्वितीय और शीतल बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहां पर डॉ. नरेश तिवारी आदि मौजूद थे।
खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता 6,7 सितंबर से
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से ब्लॉक विण की खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता 6 और 7 सितंबर को एलडब्लूएस कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी। खंड संयोजक डॉ. कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता कक्षा 6 से 10 तक जूनियर वर्ग और कक्षा 11 से पीजी तक सीनियर वर्ग में आयोजित की जाएगी। जिसमें संस्कृत नाटक, आशु भाषण, समूह नृत्य, वाद-विवाद, श्लोक उच्चारण आदि प्रतियोगिताएं होंगी।