{"_id":"57bf23244f1c1b325fd4f0b4","slug":"catching-leopard-demanding-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ पकड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ पकड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Thu, 25 Aug 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
तेंदुआ पकड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के अधौली, भुरौला, दड़मोली और आमथल गांवों में एक सप्ताह से तेंदुए का आतंक बना है। इससे भयभीत लोगों ने बृहस्पतिवार को यहां प्रदर्शन किया और वन विभाग से मांग की कि तत्काल तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए। यदि तेंदुए को जल्दी नहीं पकड़ा गया तो वह किसी भी समय बड़ी घटना कर सकता है।
विज्ञापन
कहा गया कि तेंदुए की डर से महिलाओं का खेतों में जाना बंद हो गया है। एक सप्ताह से इन गांवों में तेंदुआ अक्सर नजर आ रहा है और लोगों पर झपट रहा है। समाजसेवी कमलेश जोशी ने कहा कि वन विभाग को तेंदुए की हरकत शुरू होते ही उसे पकड़ने का इंतजाम करना चाहिए। विभाग का हमेशा यही रुख रहा है कि बड़ी घटना होने के बाद ही वह पिंजरा लगाता है या फिर मारने का आदेश देता है। उन्होंने वन विभाग को 48 घंटे का समय दिया है और इस अवधि में पिंजरा नहीं लगने पर आंदोलन तेज की धमकी दी है। प्रदर्शन में बहादुर चंद, नरेंद्र कार्की, गणेश राम, लक्ष्मण पंचपाल, खड़क सिंह, उत्तम सिंह कार्की आदि थे।
विज्ञापन