Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Case should be filed against those who cut trees

Pithoragarh News: पेड़ों को काटने वालों के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा

Thu, 17 Apr 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 17 Apr 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Case should be filed against those who cut trees
पिथौरागढ़ बेस अस्पताल के पास निर्माणाधीन सड़क पर प्रदर्शन करते पुनेड़ी और ल्युंठूड़ा के लोग। सं
पिथौरागढ़। बेस अस्पताल के पास सड़क निर्माण के लिए पेड़ों के कटान का मामला तूल पकड़ रहा है। पुनेड़ी और ल्युंठूड़ा के लोगों ने दूसरे दिन भी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए अवैध रूप से पेड़ काटने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनकी वन पंचायत से बगैर उनकी सहमति के स्वीकृति से कई गुना अधिक पेड़ काट दिए गए हैं। क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश के वन मंत्री से भी मामले का संज्ञान लेने की मांग की।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी और वन सरपंच केदार लुंठी के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि जितने पेड़ों की स्वीकृति मिली थी, उससे कई गुना अधिक पेड़ों पर आरी चला दी गई है। पर्यावरण की दृष्टि से भी जंगल काटना गलत है। इस दौरान लोगों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अवैध तरीके से पेड़ काटने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन




पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी ने प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल को मामले की जानकारी देते हुए उचित कदम उठाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र के लोग सड़क पर उतरने के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में पुष्पा देवी, सरस्वती देवी, भागीरथी देवी, जानकी देवी, विमला देवी, विजेंद्र पुनेड़ा, सीता देवी, विजय लुंठी, मुरलीधर पुनेड़ा, रोहित लुंठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed