फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Car returning from Barat fell into a ditch, four injured

बरात से लौट रही खाई में गिरी, चार घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Car returning from Barat fell into a ditch, four injured
धारचूला में खाई में गिरी कार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
बरात से लौट रही एक कार रविवार तड़के धारचूला के आर्मी पब्लिक स्कूल के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। हादसे में वाहन चालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायल वाहन चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को गलाती से बरात धारचूला आई थी। रविवार तड़के करीब 5 बजे बरात में शामिल कार (यूके 03 बी 0709) आर्मी पब्लिक स्कूल के पास असंतुलित होकर 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घायलों के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने 108 नंबर पर घटना की जानकारी दी। घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला लाया गया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल कार चालक सागर सिंह (20) निवासी गलाती को गंभीर चोटें आई हैं। दीपक सिंह (22), नम्रता (26) वर्ष, तमन्ना (21) को हल्की चोट आई है। उनका धारचूला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टर अमीर आलम ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सागर सिंह के साथ ही अन्य घायलों को भी अन्य जांचों के लिए पिथौरागढ़ रेफर किया गया है। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। हादसे के समय क्षेत्र में घना कोहरा लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed