फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Car fell into ditch, three people injured

Pithoragarh News: खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल

Tue, 17 Oct 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 17 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Car fell into ditch, three people injured
मुनस्यारी क्षेत्र में कैंठी बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त कार से घायलों को निकालते लोग। संवाद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मदकोट से मुनस्यारी जा रही एक कार कैठी बैंड के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोगों को कोई खास चोट नहीं आई।
विज्ञापन

मंगलवार को मदकोट से मुनस्यारी की ओर एक कार आ रही थी जिसमें कार चालक समेत तीन लोग सवार थे। कैठी बैंड से ऊपर वाहन चालक भगवान राम ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद कार 100 मीटर नीचे जा गिरी। स्थानीय लोगों ने कार से घायलों को सकुशल निकाला और अन्य वाहन से मुनस्यारी अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों का सीएचसी में प्राथमिक इलाज कराने के बाद घर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

सड़क हादसे में चालक जख्मी, रेफर
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह कमलपथ के पास दो कार आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में एक कार का चालक जख्मी हो गया।
जानकारी के मुताबिक सुबह एनएच पर टनकपुर से बनबसा जा रही एक कार कमलपथ के पास गति अवरोधक में अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गई। कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में कार चालक बिजनौर निवासी कपिल कुमार (25) पुत्र हरविंदर कुमसा घायल हो गया। उसे टनकपुर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. मोहम्मद उमर ने बताया कि कपिल के सिर पर चोट लगी है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे हल्द्वानी रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed