फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Capture GIC Competition

जीआईसी का प्रतियोगिता पर कब्जा

Sat, 27 May 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 27 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Capture GIC Competition
फुटबाल में विजेता जीआईसी की टीम - फोटो : अमर उजाला

जीआईसी यूथ क्लब की ओर से आयोजित हॉट वैदर फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब जीआईसी ने विण को ट्राइब्रेकर में हराकर जीत लिया है।

विज्ञापन


डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में फाइनल मैच जीआईसी और विण की टीमों के बीच हुआ। मुख्य अतिथि पिथौरागढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. डीएस पांगती और पूर्व राष्ट्रीय एथलीट इंस्पेक्टर संजय उप्रेती ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। मैच की शुरुआत से ही जीआईसी की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। जीआईसी ने विण के गोल पर लगातार हमला किए, मगर गोल करने में कोई कामयाबी नहीं मिली। दूसरे हाफ में दोनों टीमें गोल के लिए कड़ा संघर्ष करती नजर आई, लेकिन मुकाबला गोल रहित छूटा। निर्णय के लिए ट्राइब्रेकर का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


ट्राइब्रेकर में जीआईसी ने 1-0 गोल से मैच जीत कर हॉट वैदर फुटबाल प्रतियोगिता जीत ली। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी दी। रेफरी पंकज रावत, लाइनमैन सचिन और मोहित थे। जीआईसी क्लब के टीम मैनेजर महेश चुफाल ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। इस दौरान महाविद्यालय के खेल प्रशिक्षक पुष्कर सिंह बिष्ट, दीप जोशी, भूपेश धामी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed