{"_id":"6b032b9ed8237bf43d017a71","slug":"capacity-of-three-transformers-increased-will-provide-relief-from-overloading-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-147093-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तीन ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई, ओवर लोड से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तीन ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई, ओवर लोड से मिलेगी निजात
Sun, 22 Nov 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तीन ट्रांसफार्मरों की क्षमता 250 केवीए से बढ़ाकर 400 केवीए कर दी गई है। इससे अधिक कनेक्शनों के चलते ओवरलोड के कारण बिजली गुल होने की समस्या से राहत मिलेगी।
नगर और आसपास के क्षेत्रों में नई कॉलोनियां बसने और घरों की संख्या बढ़ने से बिजली लाइनों पर लोड बढ़ गया था। इसके चलते पीक आवर में नगर के कई हिस्सों में ओवरलोड की समस्या आ रही थी। बिजली विभाग के जेई नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अधिक कनेक्शनों के कारण हो रही ओवरलोड की समस्या के समाधान के लिए पंजाब नेशनल बैंक, कोतवाली और शारदा घाट के समीप लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर 400 केवीए कर दी गई है। इन ट्रांसफार्मरों से जुड़े क्षेत्रों में अब बिजली आपूर्ति सुचारु रहेगी।